फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब-सिगरेट छोड़ना चाहते हैं तो बेहद फायदेमंद होंगे ये घरेलू उपाय, एक बार जरूर आजमाएं

Sun, 20 Jan 2019 02:42 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
जब आप किसी चीज को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से निर्भर रहने लगें तो ऐसी स्थिती को लत कहते हैं। लत किसी भी चीज की बुरी होती है, लेकिन आज हम शराब की लत पर बात करेंगे जो कि एक लाइलाज बीमारी है। यह हमारे शरीर में धीरे-धीरे प्रवेश करती है और फिर देखते ही देखते अपनी गिरफ्त में ले लेती है। एक बार जो इंसान इसके घेरे में आ जाए तो इसे पीने के लिए वह बहाने बनाने लगता है। वह इंसान खुद के साथ-साथ अपने परिवार को भी तबाह कर देता है।

अगर आप अपने किसी करीबी को इसकी गिरफ्त से बाहर लाना चाहते हैं तो कुछ घरेलू चीजों की मदद से आप उनकी यह आदत छुड़ा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
demo
-गांजा या शराब जैसी चीजों की लत से छुटकारा पाने के लिए अंगूर एक बेहतर एंटी ड्रग होता है। इसके सेवन से नशे की आदतें धीरे धीरे कम हो जाती हैं। इस लत से छुटकारा पाने के लिए एक महीने तक लगातार अंगूर का सेवन करें।
-डाइट में संतरा और नींबू को शामिल करने से शराब के कारण शरीर में जमा जहर कम होता है।
-शराब की लत छुड़ाने के लिए खजूर भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए पानी में कुछ खजूर घिसकर दिन में दो या तीन बार खाएं।
विज्ञापन

3 of 5
alcohol
-रोजाना सुबह करेले का रस पीने से शराब की लत से छुटकारा तो मिलता ही है साथ ही शराब के कारण डैमेज हुई किडनी भी रिकवर होने लगती है।

-दिनभर में चार बार सेब का रस जरूर पीएं। इससे भी अल्कोहल की क्रेविंग कम होगी क्योंकि यह भी एक एंटी अल्कोहल होता है।

4 of 5
smoking
इन उपायों से सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू की लत को छुड़ाएं
तंबाकू और सिगरेट की लत छुड़ाने के लिए 50 ग्राम अजवायन में 50 ग्राम सौंफ और 25 ग्राम काला नमक मिलाकर बारीक पीस लें। अब इसमें 4 चम्मच नींबू का रस मिलाकर रातभर के लिए रख दें। अगली सुबह इस चूर्ण को गर्म तवे पर थोड़ा सेक लें। तैयार हुए चूर्ण को शीशी में भरकर रख लें और जब भी आपका मन तम्बाकू या सिगरेट को करें तो इस चूर्ण को थोड़ा-सा मुंह में डाल कर रखें। देखते ही देखते तंबाकू की लत छूट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धुम्रपान - फोटो : self
-सिगरेट की लत से छुटकारा पाने के लिए जब कभी आपका मन सिगरेट पीने का करें तो मुंह में हरड़ रख लें। इससे आपकी सिगरेट पीने की आदत छूट जाएगी।

-सिगरेट की लत छुड़ाने के लिए दालचीनी को बारीक पीसकर उसमें शहद मिला लें। जब भी सिगरेट पीने का मन हो तो तैयार किए हुए दालचीनी के मिश्रण का सेवन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें