बदलते लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदतों की वजह से आज 10 में से 7 लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। इनमें ज्यादातर लोग पेट के आस-पास की अधिक चर्बी यानि टमी फैट से परेशान हैं। ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि टमी पर होने वाला फैट अच्छी खासी पर्सनालिटी को खराब कर देता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग जिम से लेकर डाइटिंग करते है मगर फिर भी यह फैट पीछा नहीं छोड़ता है। बहुत सारे लोग इसे कम करने के लिए सर्जरी तक का भी सहारा लेते हैं, लेकिन एक आसन ऐसा है जिसकी मदद से आप बढ़ती तोंद या जांघों पर जमा हुई चर्बी को कुछ दिनों में दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
naukasan
- फोटो : twitter
इस आसन के दौरान शरीर का आकार नौका जैसा होता है इसलिए इस आसन को नौकासन कहते हैं। यह आसन शरीर को लचीला बनाता है, पेट और शरीर के निचले हिस्से पर जमा फैट्स को घटाता है और एब्स की टोनिंग भी करता है।
विज्ञापन
3 of 5
nauka aasan
ऐसे करें नौकासन
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मैट पर पीठ के बल सीधा लेट जाएं।
-सांस लेते हुए दोनों पैरों को उठाएं और अपने दोनों हाथों से पैरों के पंजों को छूने की कोशिश करें। शुरुआत में आपको थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन धीरे धीरे आप आराम से इसे करने लगेंगे
- ध्यान दें इस स्थिति में आपके शरीर का अग्रभाग और पैर दोनों ही ऊपर की तरफ होने चाहिए।
4 of 5
nauka aasan
- कुछ सेकंड इस अवस्था में रहें और फिर सांस छोड़ते हुए लेट जाएं।
- कुछ सेकंड बाद इस प्रक्रिया को दोबारा करें।
- करीब 15 सेकंड के गैप पर इस प्रक्रिया को पांच बार दोहराएं और धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ाते जाएं। इसे अधिकतम 30 बार कर सकते हैं।
नौकासन को करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही यह पाचन संबंधित रोग जैसे कब्ज, एसिडिटी, गैस आदि से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। शुरूआत में इस आसन को करने से कमर में थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है, लेकिन धीरे धीरे यह आपके कमर को मजबूत बनाता है।
इस बात का ध्यान रखें अगर आपको रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या या बीपी के मरीज हैं तो इस आसन को डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही ट्राई करें