तनाव की बढ़ती समस्या
- फोटो : istock
तनाव का शारीरिक स्वास्थ्य पर असर
शोधकर्ताओं ने पाया कि तनाव की स्थिति कई प्रकार की मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। अगर लंबे समय तक तनाव पर कंट्रोल न किया जाए तो यह डिप्रेशन जैसी गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या का कारण बन सकती है। इसके अलावा क्रोनिक तनाव के कारण उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारी, मधुमेह, मोटापा, अवसाद या चिंता विकार, त्वचा की समस्याएं और मासिक धर्म की समस्याओं का भी खतरा हो सकता है।
तनाव किसी भी उम्र में हो सकती है, ऐसे में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को इससे बचाव के उपायों का पालन करते रहना चाहिए।