फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत से ज्यादा दूध का सेवन करने से रहता है इन बीमारियों का खतरा

Sat, 30 Jan 2021 03:08 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को सेहतमंद बनाए रखने में सहायक होता है।  दूध का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन अधिक मात्रा में दूध का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी रहता है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए दूध का सेवन रोजाना करें, लेकिन सीमित मात्रा में। सीमित मात्रा में दूध का सेवन कर आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे अधिक मात्रा में दूध का सेवन करने से किन बीमारियों का खतरा रहता है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
कैंसर का खतरा बढ़ जाता है
  • जरूरत से ज्यादा दूध का सेवन करने से कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। एक शोध के अनुसार अधिक मात्रा में दूध का सेवन करने से महिलाओं में एंडोमेट्रियल कैंसर और पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दिल से संबंधित समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है
  • दूध का अधिक सेवन करने से दिल से संबंधित समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। दूध में सैचुरेटेड फैट और सोडियम की मात्रा काफी अधिक होती है, जो दिल के लिए हानिकारक होती है। दिल को स्वस्थ और फिट रखने के लिए दूध का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है
  • जरूरत से ज्यादा दूध का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को दूध का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
पाचन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं
  • दूध का सेवन अधिक मात्रा में करने से पाचन से संबंधित समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। दूध का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें