फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026: सेहतमंद रहने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये जरूरी पोषक तत्व

Tue, 01 Sep 2026 09:19 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

National Nutrition Week 2026: हर साल हम भारतीय 1 से लेकर 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाते हैं। इस दौरान लोगों को पोषणयुक्त खाने के लिए प्रेरित किया जाता है। अगर आपक इसकी जानकारी नहीं है, तो आइए जानते हैं इस बारे में। 
विज्ञापन
1 of 6
डाइट में जरूर शामिल करें ये जरूरी पोषक तत्व - फोटो : AI
Essential Nutrients Your Body Needs:  हर साल भारत में 1 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को संतुलित आहार, पोषक तत्वों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। 

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ पेट भरना ही काफी नहीं है, बल्कि रोजाना भोजन में कुछ तत्वों का शामिल होना भी जरूरी है। इन पोषक तत्वों की कमी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के साथ-साथ थकान, कमजोरी और कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। 

तो आइए राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के मौके पर आइए जानते हैं कि शरीर को रोज किन जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और इन्हें किन खाद्य पदार्थों से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 6
डाइट में जरूर शामिल करें ये जरूरी पोषक तत्व - फोटो : Adobe Stock
शरीर को रोज कौन-कौन से पोषक तत्व चाहिए?

1. प्रोटीन

प्रोटीन शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। यह मांसपेशियों, त्वचा, बालों और शरीर के ऊतकों के निर्माण और उनकी मरम्मत में अहम भूमिका निभाता है। शरीर में कई एंजाइम, हार्मोन और अन्य जरूरी पदार्थ बनाने के लिए भी प्रोटीन की आवश्यकता होती है। खासतौर पर बच्चों, किशोरों, गर्भवती महिलाओं और शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय लोगों के लिए पर्याप्त प्रोटीन लेना महत्वपूर्ण है। दाल, चना, राजमा, मूंग, सोयाबीन, पनीर, दूध, दही, अंडे, मछली और मांस प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। शाकाहारी लोग दालों, सोया, पनीर, दूध और नट्स के जरिए अपनी प्रोटीन की जरूरत पूरी कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
डाइट में जरूर शामिल करें ये जरूरी पोषक तत्व - फोटो : Freepik.com
2. हेल्दी फैट

अक्सर लोग फैट को सेहत के लिए नुकसानदायक मानते हैं, लेकिन शरीर को सही मात्रा में वसा की भी जरूरत होती है। फैट ऊर्जा देने के अलावा शरीर में कुछ जरूरी विटामिनों के अवशोषण में मदद करता है और कोशिकाओं के सामान्य कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बादाम, अखरोट, मूंगफली, तिल, अलसी, चिया सीड्स और अन्य बीज हेल्दी फैट के अच्छे स्रोत हैं। खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाले तेल की मात्रा पर भी ध्यान देना जरूरी है। बहुत ज्यादा तला-भुना और ट्रांस फैट वाला भोजन नियमित रूप से खाने से बचना चाहिए।

 

4 of 6
डाइट में जरूर शामिल करें ये जरूरी पोषक तत्व - फोटो : freepik.com
3. विटामिन और मिनरल्स

विटामिन और मिनरल्स शरीर को कम मात्रा में चाहिए होते हैं, लेकिन इनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। ये इम्यून सिस्टम, हड्डियों, आंखों, खून बनने, मेटाबॉलिज्म और शरीर की कई अन्य प्रक्रियाओं को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। उदाहरण के लिए, कैल्शियम हड्डियों और दांतों के लिए महत्वपूर्ण है, जबकि आयरन शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। अलग-अलग रंगों के फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध-दही, दालें, साबुत अनाज, नट्स और बीज विटामिन और मिनरल्स के अच्छे स्रोत हो सकते हैं। इसलिए रोज की डाइट में अलग-अलग तरह के फल और सब्जियां शामिल करना फायदेमंद है।

 
विज्ञापन

5 of 6
डाइट में जरूर शामिल करें ये जरूरी पोषक तत्व - फोटो : Adobe Stock
4. फाइबर

फाइबर एक ऐसा पोषक तत्व है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह मल को सामान्य रखने और कब्ज की समस्या से बचाने में मदद कर सकता है। फाइबर युक्त भोजन पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में भी मदद करता है। फल, सब्जियां, दालें, चना, राजमा, बीन्स, साबुत अनाज, ओट्स, बाजरा और अन्य मोटे अनाज फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। डाइट में फाइबर बढ़ाते समय पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है। रोजाना अलग-अलग स्रोतों से फाइबर लेना संतुलित आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डाइट में जरूर शामिल करें ये जरूरी पोषक तत्व - फोटो : AI
 संतुलित डाइट क्यों जरूरी है?

एक ही तरह के भोजन से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलते। इसलिए रोज के खाने में अनाज, दाल या अन्य प्रोटीन स्रोत, सब्जियां, फल, दूध/दही या उपयुक्त विकल्प, नट्स-सीड्स और पर्याप्त पानी को शामिल करना बेहतर माना जाता है।
 
--------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें