फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको भी है नाखून और उंगलियों के पास की त्वचा चबाने की आदत, तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी

Wed, 27 Feb 2019 07:17 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nail bite - फोटो : social media
कुछ लोगों को नाखून चबाने की गंदी आदत होती है। उन्हें नाखून चबाना अच्छा लगता है। लेकिन नाखून चबाना मतलब कई बीमारियों को बुलावा देना होता है। कई बार नाखून खाते-खाते घाव हो जाते हैं। कई बार खून भी निकलने लगता है। अगर ऐसा होता है तो आपको नाखून चबाने की आदत नहीं है। आपको पिकिंग डिसॉर्डर है। इसे एसपीडी कहते हैं, दरअसल यह मनोरोग है। आइए जानते हैं क्या हैं इस रोग के लक्षण।
विज्ञापन

2 of 5
nail bite - फोटो : social media
कई बार आप तनाव के वजह से आप अपने नाखूनों को चबाना शुरू कर देते हो और आपको पता भी नहीं चलता है। ऐसा होना बहुत गलत है। जब आपके आसपास की त्वचा को चबाने की आदत बन जाए तो यह बहुत खतरनाक हो सकता है। धीरे-धीरे आपकी यह आदत गंभीर बीमारी का कारण बन जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
nails - फोटो : social media
नाखून के आसपास खुजली होने वाली त्वचा को बार-बार खीचने का मन करता है। कुछ लोगों में यह अनुवांशिक भी होता है, जो की स्वभाव में उतार-चढ़ाव के दौरान ऐसी हरकते  करते रहते हैं। नाखून चबाना और बाल खींचना इसी में आता है। 

4 of 5
nail bite - फोटो : social media
यह ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसॉर्डर है जिसमें व्यक्ति एक काम को बार-बार दोहराने लगता है।  यह जानते हुए भी वह यहीं काम करता है जो उसे बार-बार नुकसान पहुचाएगा। देर तक वह इसी काम को करते रहते हैं जिसे उन्हें नुकसान पहुंचे। समय रहते इसका उपचार करना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nails - फोटो : social media
एसपीडी थिरेपी का उपचार कराना बहुत जरूरी है। आप चाहें तो इसे ध्यान हटाने के लिए कुछ और काम करना शुरू कर दें जब आपका मन नाखून चबाने को करें तुरंत आप अपना ध्यान किसी और काम में लगा लें। जब आपका ध्यान किसी और काम में लगता है तो आप इसे करना भूल जाएंगे। उंगली को सुंदर बनाने के लिए अपने नाखूनों को पूरा ध्यान रखें। समय-समय पर मेनिक्योर करवाएं।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें