डायबिटीज से जुड़ें मिथक
मिथक- डायबिटीज के मरीजों को भोजन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बिल्कुल भी नहीं लेनी चाहिए।
सच्चाई- कार्बोहाइड्रेट से शरीर को ऊर्जा मिलती है। जिन चीजों में कार्बोहाइड्रेट कम मात्रा में होता है, उनमें प्रोटीन और वसा की उच्च मात्रा पाई जाती है। इससे दिल और किडनी की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट की संतुलित मात्रा लेनी चाहिए। साथ ही इसके इलाज के लिए नियमित रूप से व्यायाम करते रहना चाहिए।