बढ़ता हुआ वजन मौजूदा समय की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। मोटापा के कारण डायबिटीज और हृदय रोग जैसी कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम कई गुना तक बढ़ जाता है। अधिक वजन के कारण हाई ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड शुगर, और पुअर ब्लड लिपिड प्रोफाइल की समस्या हो सकती है, जिसे कई गंभीर बीमारियों का जोखिम कारक माना जाता है। यही कारण है कि सभी लोगों को अपने वजन को नियंत्रित रखने की सलाह दी जाती है। हालांकि वजन बढ़ने को लेकर समाज में कई तरह की अफवाहें फैली हुई हैं, जिसे हम में से ज्यादातर लोग सही मानते आ रहे हैं।
आपने भी अक्सर लोगों से सुना होगा कि वजन को नियंत्रित रखने के लिए अंडे की जर्दी निकालकर ही इसका सेवन करना चाहिए, क्योंकि जर्दी वजन को बढ़ावा दे सकती है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस तरह की सलाह को न सिर्फ मिथक मानते हैं, साथ ही इस तरह गलत सूचनाओं को सेहत के लिए नुकसानदायक भी बताते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में आहार और वजन बढ़ने से संबंधित ऐसे ही कुछ मिथकों को बारे में जानते हैं जिन्हें अब तक हम सही मानते आ रहे हैं।