फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Myth And Fact: रात में फल खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? यहां जानें

Tue, 05 May 2026 03:53 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Myth And Fact: अक्सर आपने घर के बड़ों को ये कहते सुना होगा कि रात के समय फल खाने से वजन बढ़ता है। ये बात कितनी सच है, आज हम इसी बारे में आपसे बात करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
रात में फल खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? यहां जानें - फोटो : AI
Myth And Fact: कई लोग रात को फल खाने से बचते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि यह मोटापे का कारण बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर घर के बड़े यह कहते सुना जाता है कि रात के समय फल खाने से वजन बढ़ जाता है। लेकिन क्या यह सच है? 

 अगर सच्चाई की बात करें तो फलों में प्राकृतिक शुगर और फाइबर होता है, जो शरीर के लिए लाभकारी है। ऐसे में अगर आप सही समय और सही मात्रा में फल खाते हैं, तो यह न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि पाचन और नींद को भी बेहतर बनाता है।  इस लेख में हम बताएंगे कि रात में फल खाने के सही तरीके क्या हैं और किन फलों से वजन बढ़ने का डर कम होता है।
 
विज्ञापन

2 of 6
रात में फल खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? यहां जानें - फोटो : Freepik.com
ऐसे में बढ़ता है वजन

 रात में फल खाने से वजन बढ़ना केवल तब होता है जब आपकी कुल कैलोरी की मात्रा अधिक हो और एक्सरसाइज कम की जाए। इसका मतलब यह है कि अगर आप दिन भर संतुलित आहार लेते हैं और हल्की या नियमित व्यायाम करते हैं, तो रात में फल खाने से वजन पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता।

 
विज्ञापन

3 of 6
रात में फल खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? यहां जानें - फोटो : इंस्टाग्राम
ये फल रात में खा सकते हैं

हल्के फल जैसे सेब, पपीता और कम मात्रा में तरबूज रात के समय खाने के लिए सुरक्षित माने जाते हैं। ये फल पाचन में आसानी से टूट जाते हैं और शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं। साथ ही, इनमें फाइबर होता है, जो पेट को भरा महसूस कराता है और देर रात भूख को नियंत्रित रखता है।

 

4 of 6
रात में फल खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? यहां जानें - फोटो : Freepik.com
इन फलों को खासे से बचें

केला और आम जैसे फलों में शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इन्हें रात में सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। अधिक शुगर वाला फल खाने से रक्त शर्करा बढ़ सकती है, जिससे शरीर ऊर्जा को वसा में बदल सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
रात में फल खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? यहां जानें - फोटो : Freepik.com
रात में फल खाने से मिलते हैं ये फायदे

रात में फल खाने से पाचन और नींद दोनों में सुधार हो सकता है। हल्का और पौष्टिक फल पचने में आसान होता है और नींद के समय शरीर को आराम देने में मदद करता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रात में फल खाने से वजन बढ़ता है या घटता है? यहां जानें - फोटो : adobe stock images
न करें ये गलती 

फल खाने के बाद तुरंत सोने से बचें। खाने के बाद थोड़ा समय दें ताकि पाचन प्रक्रिया पूरी हो जाए। सीधे सोने से पेट भारी महसूस हो सकता है और एसिडिटी या अपच की समस्या भी हो सकती है।
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें