कोरोना वायरस, कई तरह से लोगों को प्रभावित कर रहा है। जिन लोगों को पहले से ही कोई गंभीर बीमारी जैसे हृदय रोग, डायबिटीज या सांस लेने की दिक्कत हो, उनके लिए यह समय और भी खतरनाक माना जा रहा है। विशेषज्ञ, हृदय रोगियों को इस वक्त काफी सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हालिया रिपोर्टस में स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि कोविड से रिकवर होने के बाद लोगों में मायोकार्डिटिस नामक घातक बीमारी का खतरा बढ़ गया है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना के करीब 20 फीसदी रोगियों को हृदय संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को पहले से ही गंभीर हृदय रोगों की समस्या है, उनमें खतरा और अधिक हो जाता है। आइए विशेषज्ञों से मायोकार्डिटिस के बारे में जानते हैं।