कई अध्ययनों से ये स्पष्ट हो चुका है कि हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं उसका सेहत पर सीधा असर होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को डाइट में ऐसी चीजें अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करने की सलाह देते हैं जिससे शरीर के लिए जरूरी अधिकतर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके।
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, हमें क्या खाना चाहिए, इससे ज्यादा जरूरी ये जानना है कि क्या नहीं खाना चाहिए। जिस तरह से हमारे भोजन में तैलीय चीजों की मात्रा बढ़ती जा रही है इसने सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार कई मंचों से खाने के तेल में कटौती करने की सलाह देते रहे हैं।
खाना पकाने के लिए आप किस तेल का इस्तेमाल करते हैं, ये भी बहुत मायने रखता है। बाजार में सरसों का तेल, रिफाइंड तेल, ऑलिव ऑयल और घी जैसे कई विकल्प हैं, पर इनमें से कौन सा सबसे अच्छा विकल्प है? आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।