फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइट टिप्स: हेल्दी होते हैं ड्राई फ्रूट्स पर ज्यादा खाने से बढ़ सकती हैं मुश्किलें; जरूर जान लें ये बातें

Sat, 29 Aug 2026 07:22 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ड्राई फ्रूट को सेहत के लिए लाभकारी माना जाता रहा है। ये पोषक तत्वों का खजाना है। पर क्या आप जानते हैं कि ज्यादा ड्राई फ्रूट खाने से क्या दिक्कतें हो सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
ड्राई फ्रूट्स का सेवन - फोटो : Freepik.com
अच्छी सेहत चाहते हैं तो इसके लिए अच्छा डाइट लेना सबसे जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को आहार में हरी सब्जियां, दालें, प्रोटीन-फाइबर वाली चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए। इसके अलावा रोजाना करीब एक मुट्ठी अलग-अलग तरह के ड्राई फ्रूट्स भी जरूर खाने चाहिए। बादाम, अखरोट, काजू, किशमिश, खजूर और अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स को सेहत खजाना माना जाता है। 

सूखे मेवों में फाइबर, खनिज, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और कई तरह के उपयोगी वसा पाए जाते हैं। बादाम, अखरोट और काजू जैसे मेवों में प्रोटीन और असंतृप्त वसा भी होती है।

अध्ययनों में नियमित रूप से नट्स खाने को हृदय से लेकर ब्रेन हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है। क्या आप रोजाना ड्राई फ्रूट्स खाते हैं?
विज्ञापन

2 of 4
ड्राई फ्रूट्स का सही मात्रा में करें सेवन - फोटो : Freepik.com
ड्राई फ्रूट्स खाएं पर मात्रा का रखें ख्याल

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अखरोट-बादाम जैसे मेवों को हार्ट-ब्रेन हेल्थ के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अंजीर से शरीर को आयरन मिलता है। लेकिन यहां एक बात समझना जरूरी है कि ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह का मतलब यह नहीं कि उसे जितना खाएं, उतना ही फायदा होगा।
 
  • ड्राई फ्रूट्स पोषकता से भरपूर होने के साथ-साथ काफी ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थ भी हैं।
  • करीब एक मुट्ठी यानी 28 ग्राम मेवों में लगभग 160 से 200 कैलोरी हो सकती हैं।
  • जरूरत से ज्यादा खाने पर ये अतिरिक्त कैलोरी आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकती है।

सूखे फलों में आमतौर पर पानी कम हो जाने के कारण प्राकृतिक शुगर और कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। इसके अलावा बाजार में मिलने वाले कुछ सूखे फलों में मिलावट और ऊपर से चीनी भी डाली जाती है। इसलिए सूखे मेवों की मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 4
किशमिश से बढ़ सकता है शुगर लेवल - फोटो : Freepik.com
कैलोरी का रखें ध्यान

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, बादाम, अखरोट और काजू जैसे मेवे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन इनकी कैलोरी भी काफी होती है। लगभग 28 ग्राम मेवों से 160 से 200 कैलोरी मिल सकती है। इसलिए रोजाना सीमित मात्रा में ही इनका सेवन करना चाहिए।
 
  • ज्यादा कैलोरी वाली चीजें खाने से समय के साथ शरीर में फैट की मात्रा भी बढ़ने लगती है। मोटापा बढ़ने से हार्ट डिजीज, डायबिटीज से लेकर कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम हो सकता है।


किशमिश, मुनक्का और खजूर से बढ़ सकता है शुगर

किशमिश, मुनक्का और खजूर जैसे सूखे फलों में फाइबर, पोटैशियम और दूसरे पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इनमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा भी ज्यादा होती है। इसलिए इनका छोटा हिस्सा भी ताजे फल की तुलना में ज्यादा कैलोरी और शुगर दे सकता है।
 
  • यही वजह है कि सूखे फल खाते समय मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। 
  • डायबिटीज वाले लोगों को इन ड्राई फ्रूट्स को डाइट का हिस्सा बनाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
ड्राई फ्रूट्स खाने के फायदे - फोटो : freepik
रोज कितनी मात्रा ठीक मानी जाती है?

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, ड्राई फ्रूट्स खाने की मात्रा हर व्यक्ति के लिए समान नहीं हो सकती।  फिर भी मेवों के लिए सामान्य तौर पर लगभग एक छोटी मुट्ठी यानी करीब 28 ग्राम का मात्रा को ठीक माना जाता है। किशमिश-खजूर शुगर लेवल बढ़ा सकते हैं इसलिए अगर आपको डायबिटीज है तो इनके अधिक सेवन से बचना चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य लाभ के लिए हमेशा सीमित मात्रा का ध्यान रखें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें