फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों की सलाह: कोरोना से ठीक होने के बाद सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी, तेज रिकवरी के लिए करें यह उपाय

Thu, 06 May 2021 07:31 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद न करें लापरवाही - फोटो : pixabay
कोरोना वायरस से संक्रमितों के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। हाल के कुछ अध्ययनों में विशेषज्ञों ने इसे हवा के माध्यम से फैलने वाला वायरस बताया है। वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने शॉपिंग मॉल, थिएटर और अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों को बंद या उनके संचालन को सीमित करने का फैसला किया है।
विशेषज्ञ कहते हैं कि यदि आप कोविड-19 एसिम्टोमैटिक हैं अथवा इसके हल्के लक्षण हैं तो आप घर पर रहकर भी इससे ठीक हो सकते हैं। इसके अलावा विशेषज्ञों का कहना है कि जो लोग बीमारी से ठीक हो रहे हैं उन्हें रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी सावधानी बरतनी चाहिए।ठीक होने के बाद स्वास्थ्य का ख्याल रखना आपके लिए बेहद जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन

2 of 6
कोरोना से ठीक होने के बाद भी रह सकता है शरीर में दर्द - फोटो : iStock
डॉक्टर कहते हैं कि यदि आप कोविड-19 से ठीक गए हैं, तो भी आपको शरीर में दर्द, खांसी और कई अन्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। ठीक होने के कई दिनों बाद तक आपको निम्न तरह की दिक्कतों का अनुभव हो सकता है।
  • ऊर्जा के स्तर में कमी और थकान।
  • थोड़ी सी शारीरिक गतिविधि के बाद सांस लेने में कठिनाई।
  • छाती का भारी महसूस होना और अत्यधिक कफ की दिक्कत।
  • भूख में कमी और मुंह में बदला हुआ स्वाद।
  • सिरदर्द।
  • एकाग्रता का अभाव।
  • चिंता और भय।
  • अनिद्रा।
इन सभी समस्याओं से उबरने और तेजी से ठीक होने के लिए आपको सेहत के विशेष देखभाल की जरूरत होती है।
विज्ञापन

3 of 6
सभी के लिए व्यायाम जरूरी - फोटो : pixabay
व्यायाम जरूर करें
अगर आप कोरोना से ठीक हो गए हैं तो भी शरीर में बहुत ज्यादा कमजोरी का अनुभव हो सकता है। ऐसे लोगों को नियमित रूप से व्यायाम जरूर करना चाहिए। शुरुआत में हल्के स्तर के व्यायामों की आदत डालें और इसे समय के साथ बढ़ा सकते हैं। व्यायाम को एक बार रुटीन में शामिल कर लेने के बाद आप शारीरिक और मानसिक रुप से फिट रहेंगे।
 

4 of 6
रोज 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए - फोटो : Pixels
खूब पानी पीजिए
जो लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं या कोरोना से ठीक हो रहे हैं उन्हें शरीर में हाइड्रेशन का पूरा ख्याल रखना चाहिए। ऐसे सभी लोगों को दिन में 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। इसके अलावा आप फलों के जूस का भी सेवन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
चीनी का सेवन कम करें - फोटो : iStock
कम मात्रा में चीनी का करें सेवन
दिल्ली एम्स की डॉ आयशी पाल कहती हैं कि कोरोना के रोगियों को बीमारी के दौरान स्टेरॉइड और कई तरह की दवाइयां दी जाती हैं, जिससे शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में ठीक होने के कुछ दिनों तक आपको चीनी का सेवन कम से कम मात्रा में करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पौष्टिक आहार लें - फोटो : iStock
पौष्टिक आहार लें
डॉ आयशी के मुताबिक कोरोना से ठीक हो चुके लोगों को खान-पान  पर विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपकी सेहत में तेजी से सुधार हो सके। कोरोना से ठीक होने के बाद शरीर में कमजोरी आ जाती है इसलिए तेजी से रिकवरी के लिए रोजाना हरी सब्जियों और अंडे का सेवन करें।
-------
नोट: यह लेख दिल्ली एम्स की डॉ आयशी पाल से एक बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें