Normal Blood Pressure Reading: आजकल लगभग हर घर में ब्लड प्रेशर मापने की मशीन मौजूद है, और लोग डॉक्टर के पास जाने के बजाय खुद ही अपना बीपी चेक करते हैं। हालांकि यह सुविधा अच्छी है, लेकिन जानकारी की कमी के कारण लोग अक्सर अपने बीपी रीडिंग को समझने में बड़ी गलती कर देते हैं। ये बात तो अधिकांश लोग को मालूम है कि 120/80 mmHg की रीडिंग को ही सामान्य होती है, लेकिन अक्सर लोग बीपी की रीडिंग में थोड़ी सी भी बढ़ोतरी नजरअंदाज कर देते हैं, जो भविष्य में हृदय रोगों और स्ट्रोक का कारण बन सकती है।
यह गलतफहमी गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती है। इसलिए हर व्यक्ति को बीपी के विभिन्न स्तरों और उनके सही मतलब के बारे में सटीक जानकारी होना बहुत जरूरी है, खासकर जब रीडिंग 120 से ऊपर जा रही हो। इस महत्त्वपूर्ण विषय पर डॉ. ऋचा तिवारी ने एक सोशल मीडिया वीडियो में विस्तार से बताया है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि ब्लड प्रेशर के रिडिंग (120/80 mmHg) में जो शुरु का 120 है उसे सिस्टोलिक बीपी कहते हैं और जो 80 है उसे डायस्टोलिक बीपी कहते हैं। सिस्टोलिक प्रेशर वह दबाव होता है जब हृदय रक्त को पंप करता है (ऊपरी संख्या), और डायस्टोलिक प्रेशर वह होता है जब हृदय आराम करता है (निचली संख्या)।