Nautapa Kab Tak Hai: 25 मई से शुरू हुए नौतपा ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल हुआ जा रहा है। ऐसे में हर किसी को ये अवश्य जानना चाहिए, कि इन नौ दिनों किस समय घर से निकलना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
नौतपा में इस समय घर के बिल्कुल न निकलें
- फोटो : AI
Nautapa Kab Tak Hai: नौतपा की शुरुआत के साथ ही देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। तापमान लगातार बढ़ने की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
मौसम विभाग की मानें तो नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिससे गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है। इस दौरान लू लगने, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।
अगर जरूरी काम न हो तो तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए। यहां हम आपको बताएंगे कि नौतपा के दौरान किस समय घर से निकलना सबसे खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 7
नौतपा में इस समय घर के बिल्कुल न निकलें
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक क्यों खतरनाक है समय?
नौतपा की शुरुआत 25 मई से हुई है, और ये 2 जून तक रहेगा। ऐसे में दो जून तक भीषण गर्मी पड़ेगी। इसलिए मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दोपहर के समय सूर्य की गर्मी सबसे अधिक होती है। इस दौरान UV किरणें और गर्म हवाएं शरीर को तेजी से प्रभावित करती हैं। लंबे समय तक धूप में रहने से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को इस समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 7
नौतपा में इस समय घर के बिल्कुल न निकलें
- फोटो : AI
नौतपा में किन लोगों को ज्यादा खतरा?
बाहर काम करने वाले मजदूर
डिलीवरी बॉय और ड्राइवर
छोटे बच्चे और बुजुर्ग
हार्ट और BP के मरीज
कम पानी पीने वाले लोग
इन लोगों को लू लगने और शरीर में पानी की कमी होने का खतरा ज्यादा रहता है।
4 of 7
नौतपा में इस समय घर के बिल्कुल न निकलें
- फोटो : AI
लू लगने के क्या होते हैं लक्षण?
तेज सिरदर्द
चक्कर आना
ज्यादा पसीना या अचानक पसीना बंद होना
शरीर का तापमान बढ़ना
कमजोरी और उल्टी जैसा महसूस होना
अगर ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत ठंडी जगह पर जाएं और पानी या ORS पिएं। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
5 of 7
नौतपा में इस समय घर के बिल्कुल न निकलें
- फोटो : Freepik
क्या खाएं और क्या नहीं?
क्या खाएं?
तरबूज, खीरा, खरबूजा
नारियल पानी
छाछ और दही
नींबू पानी
मौसमी फल
विज्ञापन
6 of 7
नौतपा में इस समय घर के बिल्कुल न निकलें
- फोटो : Freepik.com
नौतपा में इस समय घर के बिल्कुल न निकलें
- फोटो : Adobe Stock
क्यों जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना?
नौतपा में शरीर से पसीने के जरिए तेजी से पानी निकलता है। अगर समय पर पानी न पिया जाए तो डिहाइड्रेशन हो सकता है। इससे कमजोरी, थकान और चक्कर आने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।
----------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।