Morning Sneezing Allergy: सुबह बिस्तर से उठते ही लगातार छींकना, नाक बहना, और आंखों में खुजली होना एक आम समस्या है। हालांकि यह लक्षण मुख्य रूप से एलर्जिक राइनाइटिस या गैर-एलर्जिक राइनाइटिस के कारण होते हैं। सुबह छींकने का प्रमुख कारण यह होता है कि रातभर हम उन एलर्जी ट्रिगर्स (जैसे धूल के कण, फफूंदी, या पालतू जानवरों के बाल) के संपर्क में रहते हैं जो बिस्तर या बेडरूम में जमा होते हैं।
जैसे ही हम उठते हैं, शरीर इन कणों को बाहर निकालने के लिए तेजी से प्रतिक्रिया करता है। इसके अलावा सुबह का तापमान ठंडा होता है और हवा रूखी होती है, जिससे नाक के अंदर की परत अधिक संवेदनशील हो जाती है। यह समस्या आपके पूरे दिन की एकाग्रता को भी प्रभावित कर सकती है। अच्छी बात यह है कि इस परेशानी को कम करने के लिए कुछ सरल घरेलू उपाय अपना सकते हैं।