कोरोना वायरस की वजह से चीन में 427 लोगों की मौत हो गई है। 20 हजार से ज्यादा संक्रमित मामले सामने आए हैं। चीन के साथ ही कई देशों में इस खतरनाक विषाणु को लेकर स्वास्थ्य आपातकाल लगाया गया है। कोरोना वायरस के वैश्विक स्तर पर कंफर्म मामले 20,627 हैं जबकि इनमें से 20,438 संक्रमित व्यक्ति चीन के हैं। चीन के बाहर कोरोना वायरस के 190 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।