फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Care: कहीं आपके पैरों में भी तो नहीं पनप रहा फंगल इंफेक्शन? ऐसे करें पहचान

Fri, 10 Jul 2026 10:56 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Monsoon foot Care: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी पैरों को होती है, क्यों वही पानी में ज्यादा भीगते हैं। ऐसे में कहीं आपको फंगल इंफेक्शन तो नहीं हो रहा, इन लक्षणों से पहचानें। 
विज्ञापन
1 of 6
फंगल इंफेक्शन के लक्षण - फोटो : AI
Monsoon foot Care: मानसून में सड़क पर जमा पानी, गीले जूते-मोजे और लंबे समय तक पैरों में बनी रहने वाली नमी फंगल इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ा देती है। शुरुआत में लोग पैरों की खुजली, जलन या त्वचा के छिलने जैसी समस्याओं को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही लक्षण आगे चलकर गंभीर संक्रमण का रूप ले सकते हैं। 

अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो फंगल इंफेक्शन नाखूनों तक फैल सकता है और इलाज में लंबा समय लग सकता है। खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि पैरों में होने वाले फंगल इंफेक्शन के शुरुआती लक्षण क्या हैं, इससे कैसे बचा जा सकता है और किन स्थितियों में डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 6
फंगल इंफेक्शन के लक्षण - फोटो : AI
पैरों में फंगल इंफेक्शन क्या है?

फंगल इंफेक्शन एक प्रकार का संक्रमण है, जो त्वचा पर फंगस के बढ़ने से होता है। बारिश के मौसम में नमी और पसीने के कारण पैरों की उंगलियों के बीच फंगस तेजी से पनपता है। इसे एथलीट फुट भी कहा जाता है। यदि समय पर इलाज न कराया जाए तो यह संक्रमण पैरों के नाखूनों और त्वचा के अन्य हिस्सों तक फैल सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
फंगल इंफेक्शन के लक्षण - फोटो : AI
फंगल इंफेक्शन के लक्षण
 
  •  पैरों की उंगलियों के बीच लगातार खुजली होना।
  • त्वचा का सफेद पड़ना या छिलना।
  •  जलन और चुभन महसूस होना।
  • पैरों से बदबू आना।
  •  लाल चकत्ते या छोटे दाने दिखाई देना।
  • त्वचा में दरारें पड़ना।
  •  नाखूनों का पीला, मोटा या भुरभुरा होना।
  • गंभीर मामलों में दर्द और सूजन होना।

 

4 of 6
फंगल इंफेक्शन के लक्षण - फोटो : AI
किन लोगों को ज्यादा खतरा होता है?
 
  • लंबे समय तक गीले जूते या मोजे पहनने वाले।
  • बारिश के पानी में अधिक चलने वाले।
  • खिलाड़ियों और जिम जाने वालों को।
  • डायबिटीज के मरीजों को।
  •  कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को।
  •  बहुत अधिक पसीना आने वाले लोगों को।

 
विज्ञापन

5 of 6
फंगल इंफेक्शन के लक्षण - फोटो : AI
फंगल इंफेक्शन से बचाव कैसे करें?
 
  • बारिश में भीगने के बाद पैरों को अच्छी तरह धोकर सुखाएं।
  •  रोजाना साफ और सूखे मोजे पहनें।
  • गीले जूते दोबारा पहनने से बचें।
  •  पैरों की उंगलियों के बीच नमी न रहने दें।
  •  जरूरत पड़ने पर एंटीफंगल पाउडर का इस्तेमाल करें।
  •  किसी का तौलिया, जूते या मोजे इस्तेमाल न करें।
  •  पैरों के नाखून साफ और छोटे रखें।
  •  संक्रमण बढ़ने पर त्वचा विशेषज्ञ से तुरंत सलाह लें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फंगल इंफेक्शन के लक्षण - फोटो : AI
कब डॉक्टर से संपर्क करें?

यदि खुजली, जलन या त्वचा का छिलना कई दिनों तक ठीक न हो, संक्रमण नाखूनों तक पहुंच जाए, पस या तेज दर्द होने लगे या डायबिटीज के मरीजों को पैरों में कोई भी संक्रमण दिखाई दे, तो बिना देरी किए डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।
 
-----------------------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें