फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: बदलते मौसम में हो सकते हैं सर्दी-जुकाम और फ्लू के शिकार, ये उपाय आपको रखेंगे कई बीमारियों से सुरक्षित

Tue, 28 Jun 2022 10:48 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सर्दी जुकाम की बढ़ती समस्याएं - फोटो : Istock
मानसून का यह समय सेहत के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण माना जाता है। विशेषकर मानसून का शुरुआती समय बारिश और वातावरण में आर्द्रता वाला होता है जिसके कारण कई प्रकार के वायरस और बैक्टीरिया के बढ़ने का खतरा बना रहता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि अन्य मौसमों की तुलना में मानसून के दौरान वायरस, बैक्टीरिया और अन्य संक्रमणों के संपर्क में आने का जोखिम दो गुना अधिक होता है।

गर्म और आर्द्र जलवायु हानिकारक सूक्ष्मजीवों को पनपने और संचरित होने के लिए आदर्श माने जाते हैं जिससे कई तरह की बीमारियों का खतरा हो सकता है। यह मौसम पेट की समस्याओं के साथ  सर्दी-जुकाम और फ्लू का खतरा भी बढ़ा देता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर होती है ऐसे लोगों में इस मौसम में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम हो सकता है। ऐसे में सभी लोगों को निरंतर बचाव के उपाय करते रहने चाहिए। इसके लिए आहार की पौष्टिकता से लेकर खाद्य पदार्थों के सेवन से पहले की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है। आइए जानते हैं कि सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी समस्याओं से बचे रहने या फिर इसके लक्षणों को कम करने के लिए किन उपायों को प्रयोग में लाया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
काढ़ा पीने के लाभ - फोटो : Pixabay
काढ़ा का सेवन करना लाभदायक

सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसे मौसमी संक्रमण के जोखिम से बचे रहने के लिए तमाम तरह के घरेलू मसालों और औषधियों से तैयार काढ़े का सेवन करना शरीर के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, अदरक, तुलसी से तैयार काढ़ा न सिर्फ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, साथ ही यह आपको गंभीर श्वसन रोगों और संक्रमण के खतरे से बचाने में भी सहायक हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
गुनगुना पानी पाने के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : istock
रोज सुबह पिएं गर्म पानी

रोजाना गुनगुना पानी पीने को विशेषज्ञ स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभकारी मानते हैं। यह  श्वसन संक्रमण को रोकने का सबसे कारगर उपाय माना जाता है। रोज सुबह गर्म पानी पीने वाले लोगों में सर्दी-जुकाम होने का खतरा कम होता है। वजन घटाने के साथ सामान्य खांसी, सर्दी और संक्रमण को ठीक करने में भी इसे प्रभावी माना जाता है।  गर्म पानी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ पाचन में सुधार भी करता है। 

4 of 5
हल्दी दूध के स्वास्थ्य लाभ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
हल्दी दूध के लाभ
 
मौसमी संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए हल्दी दूध का सेवन भी काफी लाभकारी माना जाता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। दूध में हल्दी और घी मिलाकर पीने से सर्दी और फ्लू के लक्षणों से राहत मिलती है। अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए रात को सोने से पहले इसका सेवन करना विशेष लाभप्रद माना जाता है। हल्दी दूध शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहद के लाभ - फोटो : iStock
शहद और काली मिर्च
 
मौसमी संक्रमण के कारण गले में होने वाली खराश और दर्द की समस्या को कम करने के लिए शहद और काली मिर्च का सेवन विशेष लाभप्रद माना जाता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐसे में काली मिर्च में शहद और अदरक का रस मिलाकर इसका सेवन करने से गले की खराश दूर होती है। फ्लू के लक्षणों को कम करने में इसे बेहद फायदेमंद माना जाता है। 


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें