डेंगू से बचाव के उपाय
- फोटो : freepik.com
मच्छरों और इसके कारण होने वाले रोग से करें बचाव
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्थिर और साफ पानी डेंगू मच्छरों के प्रजनन के लिए सबसे उपयुक्त होता है। इसके अलावा प्लास्टिक के कंटेनर, एयर कूलर, फूलों के गमले, टायर और खाली पड़े किसी भी सामान जहां पानी जमा हो सकता है उनमें मच्छर पनप सकते हैं। मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए कूलर-गमलों का पानी बदलते रहें।
घरों के आसपास कहीं पानी जमा न होने दें। मच्छरों को भगाने के लिए दवाओं का छिड़काव कराएं। इसके अलावा मच्छर जनित बीमारियों से बचे रहने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं।
घरों के भीतर भी करें मच्छर से बचाव
घरों के भीतर भी मच्छरों के काटने से बचने के लिए उपाय करना जरूरी है। इसके लिए मच्छर मारने वाले क्वाइल्स, स्प्रे आदि का सावधानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि इनके इस्तेमाल के कुछ देर बाद तक कमरे में जाने से बचें। रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना सबसे अच्छा तरीका माना जाता है।
पूरी बाजू के कपड़े पहनें
मच्छर आमतौर पर खुली त्वचा पर काटते हैं। वहीं डेंगू के मच्छर दिन में ज्यादा काटते हैं। इसलिए इन दिनों में डेंगू से बचे रहने के लिए ऐसे कपड़े पहनें जो हाथ और पैरों को पूरी तरह से ढकते हों। इससे मच्छर के काटने की आशंका कम हो जाएगी। मच्छरों से बचाव के लिए त्वचा पर लगाने के लिए क्रीम का भी इस्तेमाल डॉक्टरी सलाह पर किया जा सकता है।
------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।