मंकीपॉक्स को लेकर अध्ययन
- फोटो : ANI
अध्ययन में दो नए लक्षणों की पुष्टि
मंकीपॉक्स संक्रमण की गंभीरता और इसकी स्थिति को जानने के लिए किए जा रहे अध्ययन में वैज्ञानिकों ने इससे संबंधित दो नए लक्षणों का पता लगाया है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में यूके स्थित 197 मंकीपॉक्स रोगियों के डेटा की जांच की गई। शोधकर्ताओं की टीम ने पाया है कि मंकीपॉक्स के पिछले स्ट्रेन्स के विपरीत, वर्तमान स्ट्रेन का प्रकोप रोग के सामान्य लक्षणों के अलावा कुछ नए प्रकार की समस्याओं का भी कारण बन रहा है, जिसको लेकर लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।
अध्ययन में शामिल 71 रोगियों ने मलाशय में दर्द, गले में खराश, पेनाइल एडिमा, मुंह में छाले और टॉन्सिल की दिक्कतों के बारे में बताया। आइए उन दो नए लक्षणों के बारे में जानते हैं जिनको लेकर विशेष सभी को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।