फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monkeypox Diet Plan: अगर हो जाएं मंकीपाॅक्स से संक्रमित तो क्या खाएं? जानें मरीज के लिए सेहतमंद डाइट

Thu, 28 Jul 2022 02:28 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मंकीपाॅक्स मरीजों की डाइट - फोटो : istock
Monkeypox Diet Plan: मंकीपॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सतर्क रहने की सलाह दी है, तो वहीं भारत सरकार ने भी मंकीपॉक्स के मरीजों के इलाज और रखरखाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। राज्य सरकारों को इस बीमारी से निपटने के लिए अपने स्तर पर तैयार रहने को कहा है। भारत में भले ही मंकीपॉक्स के कम मामले सामने आए हों लेकिन कोरोनावायरस जैसी गंभीर स्थिति न बने, इसके लिए पहले से तैयार रहने और मंकी पॉक्स के लक्षण नजर आने पर उसे पहचान कर तुरंत इलाज कराने की जरूरत है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि मंकीपॉक्स के लक्षण क्या हैं, ताकि इस बीमारी का इलाज हो सके। अगर शरीर पर चकत्ते पड़े, सिरदर्द, लिम्फ नोड्स की सूजन, बुखार, मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी महसूस हो तो ये आपके मंकीपॉक्स से संक्रमित होने के संकेत हैं। मंकीपॉक्स में शरीर पर बड़े आकार के दाने भी आ जाते हैं। ऐसे में सही खानपान से जल्दी रिकवरी हो सकती है। अगर मंकीपॉक्स से संक्रमित हो जाएं तो क्या खाना चाहिए, जानिए मंकीपॉक्स का डाइट प्लान।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मंकीपाॅक्स मरीजों की डाइट - फोटो : iStock
कैसी हो मंकीपॉक्स के मरीजों की डाइट
  • किसी भी संक्रमण या बीमारी से जल्द ठीक होने के लिए हेल्दी और पौष्टिक आहार को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। ऐसे में अगर कोई मरीज मंकीपॉक्स से संक्रमित है तो उसे प्रोटीन, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए।
  • ये बीमारी संक्रमण से फैलती है, इसलिए संतुलित आहार के साथ ही खानपान में स्वच्छता का भी खास ध्यान रखना चाहिए।
  • मंकीपॉक्स के मरीजों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए अधिक पेय पदार्थों का सेवन करें।
विज्ञापन

3 of 7
सब्जियों का सेवन करें मंकीपॅाक्स के मरीज - फोटो : iStock
मंकीपॉक्स का डाइट प्लान

सब्जियां

मंकीपॉक्स से रिकवरी के लिए मरीजों को एंटी-ऑक्सीजन गुणों से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। मंकीपॉक्स मरीजों के लिए कई तरह की सब्जियां फायदेमंद होती हैं। इसमें ब्रोकली, पालक, खीरा आदि का भरपूर मात्रा में सेवन करें।

4 of 7
मरीज जामुन, केले खाएं - फोटो : iStock
फल

फल मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं। शरीर को सेहतमंद रखने के लिए फलों में प्रोबायोटिक्स के गुण होते हैं। मंकीपॉक्स हो जाए तो आडू, जामुन, केले का सेवन करें।
विज्ञापन

5 of 7
जल्द रिकवरी के लिए प्रोटीन युक्त भोजन करें - फोटो : iStock
प्रोटीन

मंकीपॉक्स मरीजों को डाइट में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा को भी शामिल करें। इसके लिए सोया, पनीर, दही, दूध, स्प्राउट्स का सेवन करें।
विज्ञापन

6 of 7
शरीर को हाइड्रेट रखें - फोटो : Pixabay
ड्रिंक्स

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। साथ ही फलो या सब्जियों का ताजा जूस पी सकते हैं। पानी की कमी शरीर में न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मंकीपॅाक्स के मरीज चाय न पीएं - फोटो : Pixabay
मंकी पॉक्स होने पर किन चीजों का सेवन न करें?

अगर आप मंकीपॉक्स से संक्रमित हो जाएं या अन्य किसी भी संक्रमण से ग्रसित हैं तो चाय, कॉफी व सोडा जैसी ड्रिंक्स का सेवन बिल्कुल न करें। इस तरह की इंस्टेंट एनर्जी देने वाली ड्रिंक्स संक्रमित मरीजों के लिए नुकसानदायक होती हैं। 
-----------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें