फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन कम करने की चाह में क्या आप कर रहे हैं ये गलतियां?

Fri, 01 Apr 2016 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : getty images
वजन कम करने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। डाइटिंग पर चले जाते हैं और बहुत सारी पसंदीदा चीजों से दूरी बना लेते हैं। इसके बाद भी वजन कम करने में नाकाम रहते हैं। इसके पीछे वजह है कुछ बातों को नजरअंदाज करना। जानिए वो कौन सी आदतें हैं जो इतनी मशक्तत के बाद भी वजन नहीं घटने देता।

 
विज्ञापन

वजन कम करना चाह रहें हैं पर कर रहे हैं ये गलतियां

2 of 9
- फोटो : getty images
वजन कम करने के लिए कसरत के अलावा शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी की भी जरुरत होती है। तो खूब सारा पानी पी कर शरीर को हाइड्रेट रखें और वजन घटाएं।
विज्ञापन

वजन कम करना चाह रहें हैं लेकिन कर रहे हैं ये गलतियां

3 of 9
- फोटो : getty images
वजन घटाने के लिए कई बार खाली पेट कसरत करने लगते हैं। ये सरासर गलत है। अगर हर रोज बिना खाए कसरत करने लगेगें तो फैट से कलोरी घटने के बजाए मांसपेशियों से कम होने लगेगा। जिससे वजन कम करने में परेशानी आएगी। इसलिए कुछ खाकर ही कसरत करें ना कि खाली पेट।

वजन कम करना चाह रहें हैं लेकिन कर रहे हैं ये गलतियां

4 of 9
- फोटो : getty images
पर्याप्त नींद ना लेने से भी वजन घटाने में दिक्कत आती है। कम से कम 8 घंटे की नींद जरुरी है।
 
विज्ञापन

वजन कम करना चाह रहें हैं लेकिन कर रहे हैं ये गलतियां

5 of 9
- फोटो : getty images

खानपान के नाम पर डाइटिंग तो करते हैं लेकिन कई चीजों को खाने पर ध्यान नहीं देते हैं। वजन कम करना चाहते हैं तो हरे पत्तेदार सब्जियों को अपने खानपान में शामिल करें।
 
विज्ञापन

वजन कम करना चाह रहें हैं लेकिन कर रहे हैं ये गलतियां

6 of 9
- फोटो : getty images
कुछ शोध बताते हैं कि खड़े होकर खाना खाने से वजन कम करने वालों को दिक्कत आती है। जल्दबाजी में खाना खाने की वजह से खाना चबाते नहीं हैं जिससे खाना शरीर को लगता नहीं है और वजन घटाने में परेशानी आती है।
 
विज्ञापन

वजन कम करना चाह रहें हैं लेकिन कर रहे हैं ये गलतियां

7 of 9
- फोटो : getty images
कई लोग डाइटिंग के नाम पर सुबह के नाश्ता करना छोड़ देते हैं जोकि सेहत पर सीधा असर डालता है। सुबह का नाश्ता ना करने से नुकसान ये है कि दिन का लंच भारी करते हैं जिससे वजन तेजी से बढ़ता है।
 

वजन कम करना चाह रहें हैं लेकिन कर रहे हैं ये गलतियां

8 of 9
- फोटो : getty images
डाइटिंग के नाम पर कम खाना भी नुकसान कर सकता है। तो अगर वजन घटाना चाह रहे हो तो सोच समझकर डाइटिंग करें। किसी अच्छे विशेषज्ञ से पूछे अपना डाइटिंग प्लान क्या होना चाहिए।

 
विज्ञापन

वजन कम करना चाह रहें हैं लेकिन कर रहे हैं ये गलतियां

9 of 9
- फोटो : getty images
कुछ लोग कम वसा वाला या फिर बिल्कुल ही फैट से दूरी बना लेते हैं जो कि वजन घटाने के बजाए और नुकसान करता है। शरीर को एक पर्याप्त मात्रा में फैट की भी जरुरत है। इसलिए कुछ मात्रा में फैट युक्त भोजन भी करें।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें