फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्मल डिलीवरी के बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां, खतरे में पड़ सकती है जान

Sun, 12 May 2019 01:59 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिजेरियन यानी नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में कई बार खुद पर ध्यान न देने की वजह से हम अपने शरीर को काफी नुकसान पहुंचा देते हैं।  इस तरह की गलतियों से न सिर्फ आपके स्वास्थ बल्कि शिशु के स्वास्थ पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

2 of 5
पर्याप्त आराम की आवश्यक्ता
अक्सर घरेलू महिलाएं सिजेरियन डिलिवरी के कुछ दिनों बाद ही घर के काम-काज में जुट जाती हैं। इससे टांको पर जोर पड़ने लगता है और महिलाओं को काफी पीड़ा होने लगती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप आराम करें। इससे शरीर रिलैक्स होगा और तनाव कम करने में भी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
इंफेक्शन होने पर ढील न बरतें
नॉर्मल डिलिवरी के बाद इंफेक्शन होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। शरीर के किसी भी हिस्स में अगर ऐसी समस्या आने लगे तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। आपकी जरा सही अनदेखी आपके शरीर पर बुरा असर डाल सकती है।

4 of 5
भारी सामान उठाने से बचें
डिलीवरी के बाद महिलाओं को सामान्य होने में 6 माह का समय लग जाता है। इस बीच कई बार महिलाएं भारी सामाना उठाना और सीढ़ियों पर बार-बार उतरना चढ़ना करती हैं, जिससे ब्लीडिंग जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में पहले खुद का ख्याल रखें और उसके बाद किसी काम के बारे में सोचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसा खाना करें एवॉइड
सिजेरियन डिलिवरी के तुरंत बार कुछ महिलाएं तला या भुना खाना शुरू कर देती हैं, जो स्वास्थ के लिए काफी हानिकारक होता है। ऐसे समय में इस तरह की चीजों का सेवन करने से बचें। इससे रिकवरी में समस्या होती है। कई बार तो मां के फास्ट फूड या मसालेदार खाना खाने से शिशु को भी तकलीफ होने लगती है। इसलिए बेहतर होगा कि इसकी अनदेखी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें