बढ़ते हुए वजन की समस्या, बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी उम्र के लोगों में देखी जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके लिए जीवनशैली की गड़बड़ी और खान-पान की आदतों को प्रमुख जोखिम कारक के तौर पर देखते हैं। विशेषकर यदि आप भी सेंडेंटरी लाइफस्टाइल में जीवन गुजार रहे हैं तो इसके जोखिम को लेकर सावधान हो जाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं पिछले कुछ वर्षों में बढ़ते वजन की समस्या उन लोगों में काफी तेजी से रिपोर्ट की जा रहा है जिनका ज्यादातर समय ऑफिस में बैठे-बैठे बीत जाता है। इसके अलावा ऑफिस के दौरान की जाने वाली कुछ गलतियां भी आपकी इस समस्या का कारण बन सकती हैं।
डॉक्टर्स कहते हैं, सिर्फ ऑफिस में बैठने की आपकी आदत ही मोटापे का कारण नहीं है, बल्कि ऑफिस में रोजाना हम जाने-अनजाने कई ऐसी गलतियां करते रहते हैं जो तेजी से वजन बढ़ाने का कारण बन सकती हैं। आमतौर पर इन आदतों को काफी सामान्य माना जाता है, जिसपर कोई खास ध्यान नहीं देता है। हालांकि इसके दुष्प्रभाव आपके लिए वजन बढ़ाने के साथ कई तरह की अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।
आइए ऐसी ही कुछ गड़बड़ आदतों के बारे में जानते हैं जिसको लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।