फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: अक्तूबर की हल्की ठंड में बढ़ जाता है वायरल फीवर का जोखिम, अभी से बरतें ये सावधानियां

Sat, 04 Oct 2025 05:40 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sardi Jukam se Bachne ke Upay: मौसम में बदलाव होते ही शरीर में सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में खुद के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कुछ सावधानी बरतना बहुत जरूरी होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बुखार - फोटो : Adobe Stock
How to Prevent Viral Fever in Changing Season: अक्तूबर महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में एक सुखद बदलाव महसूस होने लगता है। दिन में हल्की धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड का यह मौसम हर किसी को पसंद आता है। मगर यह सुहावना मौसम अपने साथ वायरल संक्रमण का एक बड़ा जोखिम भी लेकर आता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, दिन और रात के तापमान में होने वाला यही उतार-चढ़ाव हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है और ऐसे में बीमार होने की आशंका बढ़ जाती है।

यही कारण है कि इस मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल फीवर के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर हम पहले से ही कुछ जरूरी सावधानियां बरतें, तो इस मौसम का बिना बीमार पड़े आनंद लिया जा सकता है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इम्युनिटी - फोटो : Adobe stock photos
इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत
इस मौसम में बीमारियों से बचने का सबसे अच्छा तरीका है अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना। इसके लिए अपनी डाइट में विटामिन C से भरपूर खट्टे फलों जैसे आंवला, संतरा और नींबू को शामिल करें। इसके अलावा रोजाना तुलसी-अदरक की चाय और रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें। ये नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं और संक्रमण से लड़ने की ताकत देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डिहाइड्रेशन - फोटो : Freepik.com
कपड़ों और हाइड्रेशन पर दें ध्यान
दिन की धूप से धोखा न खाएं। इस मौसम में सुबह और शाम के समय तापमान तेजी से गिरता है, इसलिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें ताकि शरीर ठंडी हवा के सीधे संपर्क में न आए। साथ ही, शरीर को हाइड्रेटेड रखना भी बहुत जरूरी है। ठंडे पानी की जगह दिन भर गुनगुना पानी, सूप और हर्बल टी पिएं। यह गले को आराम देता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें- Colon Cancer: युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है आंत का कैंसर, अध्ययन में इसकी सबसे बड़ी वजह का हुआ खुलासा
 

4 of 5
soap - फोटो : Adobe stock
स्वच्छता और दूरी बनाए रखना
वायरल संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे में आसानी से फैलता है। इससे बचने के लिए बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोएं या सैनिटाइजर का उपयोग करें। अपनी आंखों, नाक और मुंह को छूने से बचें। इस मौसम में जितना हो सके, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें ताकि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके। खांसते या छींकते समय हमेशा मुंह पर रूमाल या टिश्यू रखें।

ये भी पढ़ें- Mental Health Issues: देश में 65-70% छात्र मानसिक रोगों का शिकार, महिलाओं में स्ट्रेस-एंग्जाइटी का खतरा अधिक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sleep - फोटो : adobe stock
पूरी नींद और आराम है जरूरी
एक मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए पर्याप्त नींद लेना अत्यंत आवश्यक है। रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लेने से हमारे शरीर को खुद को मरम्मत करने और संक्रमण से लड़ने वाली कोशिकाओं को बनाने का समय मिलता है। नींद की कमी शरीर को कमजोर बनाती है और बीमारियों की चपेट में आने का खतरा बढ़ाती है। इसलिए अपनी नींद से कोई समझौता न करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें