रोजमर्रा की तनाव भरी जिंदगी में सिर दर्द होना आम बात है, लेकिन यही दर्द जब माइग्रेन बन जाए तो समस्या गंभीर है। माइग्रेन यानी सिर में बार-बार होने वाला तेज दर्द। यह दर्द दिमाग के आधे हिस्से में होता है। कभी कुछ देर तक, कभी घंटों तक तो कभी 2-3 दिन तक बना रहता है। कई बार तो यह इतना असहनीय हो जाता है कि आपको चैन से बैठने तक नहीं देता है।आज हम बात करेंगे इसके घरेलू उपायों की:
विज्ञापन
2 of 7
migraine
माइग्रेन की समस्या में डॉक्टर से दिखा लेना उचित होता है, लेकिन बार-बार डॉक्टर के पास जाना संभव नहीं होता। माइग्रेन का दर्द बता कर तो आता नहीं, यह कभी भी हो सकता है। ऐसे में घर में ही किए जाने वाले इसके उपायों की जानकारी हो तो बेहतर है। किचन में रखी चीजें भी इसमें असरदार उपाय है। वहीं कुछ चीजों से परहेज भी करना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 7
ginger
- फोटो : file photo
अदरक
तनाव और शरीर के हिस्सों में होने वाले दर्द को दूर करने में अदरक बहुत असरदार उपाय है। आपके सिर में दर्द हो तो अदरक वाली चाय की तलब होती है। यह माइग्रेन में बहुत राहत पहुंचाता है। वहीं, अदरक के रस में नींबू का रस मिलाकर माइग्रेन के मरीज को पिलाने पर बहुत आराम होता है।
4 of 7
dalchini
- फोटो : social media
दालचीनी
माइग्रेन में सिर दर्द होने पर दालचीनी असरदार उपाय है। दालचीनी के पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और फिर इसे मरीज के माथे पर लगाएं। आधे घंटे बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें, इससे दर्द में तत्काल राहत मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : Pixabay
अंगूर
अंगूर में कई डायटरी फाइबर, विटामिन ए, सी और कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं। इस कारण यह माइग्रेन के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। अंगूर का जूस बना लें और माइग्रेन का दर्द होने पर मरीज को दिन में 2 बार पिलाएं, राहत मिलेगी।
विज्ञापन
6 of 7
pain
- फोटो : pixa
सिर पर मालिश करें, गर्दन को स्ट्रेच करें
माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए गर्दन को स्ट्रेच करना और सिर की त्वचा पर मालिश एक असरदार उपाय है। ऐसा करने से रक्तसंचार यानी खून का प्रवाह बढ़ता है, जिससे दर्द में राहत मिलती है।
तेज रोशनी से बचें
जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या हो उन्हें ज्यादा तेज रोशनी के बीच नहीं रहना चाहिए। तेज रोशनी के कारण सिर दर्द बढ़ता है। मरीजों के लिए बेहतर होगा कि तेज रोशनी में रहना है तो कोई चश्मा पहन लें।