फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ की सलाह: माइग्रेन की तकलीफ में इन उपायों से पा सकते हैं आराम, दर्द से बचाव के लिए सुधारें जीवनशैली

Sat, 26 Mar 2022 04:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
माइग्रेन की समस्या होती है काफी तकलीफदेय - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed By-
डॉ. विपुल अग्रवाल,
(फिजिशियन, एमडी, पीएमआर-एम्स, नई दिल्ली)


सिरदर्द कई प्रकार का हो सकता है, माइग्रेन भी एक ऐसा ही सिरदर्द है जिसमें आपको भयंकर दर्द और असहजता का अनुभव हो सकता है। माइग्रेन का दर्द और इसके ट्रिगर, हर एक के लिए अलग हो सकते हैं। माइग्रेन है तो सिर में होने वाला दर्द ही लेकिन इसकी तीव्रता और निरंतरता इसे सामान्य सर दर्द से अलग बनाती है। यूं हममें से अधिकांश लोगों को जीवन में कभी न कभी सिरदर्द से गुजरना पड़ता है, पर यह स्थिति आपको काफी असहज कर सकती है। 

माइग्रेन का वैसे तो कोई एक ठोस इलाज नहीं है, हालांकि इससे बचाव और लक्षणों को कम करने के लिए कुछ उपायों को प्रयोग में लाया जाता रहा है।माइग्रेन के दर्द की तीव्रता अलग अलग चीजों से ट्रिगर हो सकती है, इसलिए इस दर्द का सही मैनेजमेंट होना सबसे ज्यादा जरूरी है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से समझते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
माइग्रेन को ट्रिगर करने वाले कारकों की करें पहचान - फोटो : iStock
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
विशेषज्ञ मानते हैं कि माइग्रेन के दर्द की तीव्रता किसी चोट के लगने के बराबर हो सकती है। यदि आप एक बार यह समझ जाते हैं कि क्या चीज आपको ट्रिगर करती है तो इससे बहुत फर्क पड़ता है और आप दर्द शुरू होने से पहले ही इसे नियंत्रित कर सकते हैं, बल्कि दर्द से बचे भी रह सकते हैं। दवाइयां इस समस्या को नियंत्रित करने का एक हिस्सा हैं। इनके अलावा भी कई चीजें ऐसी हैं जिनपर ध्यान देकर समस्या पर काबू पाया जा सकता है। मसलन माइग्रेन का सही मैनेजमेंट बहुत आवश्यक होता है।
विज्ञापन

3 of 5
सिर में तेज दर्द से कैसे पाएं आराम - फोटो : Pixabay
माइग्रेन होने पर क्या करें?
जैसे ही आपको आभास हो कि सिरदर्द या असहजता हो रही है, सबसे पहले जो भी काम कर रहे हों, उसे वहीं रोक दें। घर या दफ्तर में कोई ऐसी जगह ढूंढें जहां शांति और ठंडक हो। यदि सम्भव हो तो आंखें बंद करके लेट जाएं। अपने पास हमेशा गर्म या ठंडे सेकाई के साधन रखें। इससे सिर और गर्दन पर ठंडा या गर्म का सेकाई करें।
ठंडी सेकाई जहां मांसपेशियों को सुन्न करके दर्द में राहत देगी वहीं गर्म सेकाई से तनावपूर्ण मांसपेशियों को राहत मिलेगी और दर्द कम हो जाएगा। गर्म पानी से स्नान भी इस समय राहत देने का काम कर सकता है।

4 of 5
माइग्रेन को हल्के में न लें - फोटो : Pixabay
ये उपाय भी हो सकते हैं कारगर?

कई बार कैफीनयुक्त पदार्थ सिरदर्द की शुरुआती अवस्था में राहत देने का काम कर सकते हैं। थोड़ी सी मात्रा में कैफीनयुक्त पदार्थों का सेवन एस्पिरिन या अन्य दर्दनिवारकों के असर को बढाने में भी सहायक हो सकता है। लेकिन इसमें शुगर कम से कम हो यह ध्यान रखें। अधिक मात्रा में भी कैफीनयुक्त पदार्थों का सेवन न करें। 
  • तेज लाइट या आवाज माइग्रेन को ट्रिगर कर सकती है, ऐसे में माइग्रेन के दर्द का अनुभव होते ही तुंरत किसी अंधेरे और शांत कमरे में चले जाएं।
  • अच्छी नींद आपके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है। 
  • मोबाइल, लैपटॉप जैसे सभी गैजेट्स से दूरी बना लेने से आपको राहत मिल सकती है।
  • अपनी दवाइयों को लेकर डॉक्टर से सलाह लें। कई बार दर्दनिवारक या अन्य दवाओं में मौजूद तत्व भी नींद में बाधा बन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिरदर्द से कैसे पा सकते हैं राहत? - फोटो : getty images
इन बातों का रखें ध्यान

माइग्रेन की समस्यास राहत दिलाने में नियमित व्यायाम आपके लिए मददगार हो सकता है। पैदल टहलने, गहरी सांस लेने वाले अभ्यास की आदत डालें। ब्रिस्क वॉक, स्वीमिंग, साइकिलिंग आदि की आदत भी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। 
अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। काम चाहे घर का हो या दफ्तर का, जहां तनाव या दबाव की स्थितियां बनें तुरन्त उस जगह से हट जाएं और थोड़ी देर बाद उस स्थिति को सुलझाने का उपाय सोचें। जीवन का आनंद लें और सकारात्मक सोच के साथ स्वस्थ जीवन जिएं।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें