How to lower cortisol naturally in kids? गाजियाबाद में कोरियन कल्चर से प्रभावित तीन बहनों ने जो गलत कदम उठाया है उसके बाद से देशभर के कई अभिभावक बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। इस घटना के बाद कहीं न कहीं बच्चों के मेंटल हेल्थ को लेकर चर्चाएं बढ़ गई हैं। दरअसल, जब बच्चा लंबे समय तक स्क्रिन देखता है तो तनाव या दबाव महसूस करता है, तो उसके शरीर में 'कोर्टिसोल' नामक हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है, जिसे 'स्ट्रेस हार्मोन' भी कहा जाता है।
कोर्टिसोल का बढ़ा हुआ लेवल बच्चों में चिड़चिड़ापन, नींद की कमी, एकाग्रता में कमी और यहां तक कि कमजोर इम्युनिटी का कारण बन सकता है। माता-पिता अक्सर बच्चों के व्यवहार को केवल अनुशासन से जोड़कर देखते हैं, जबकि असली समाधान उनकी थाली में छिपा हो सकता है।
पोषण विज्ञान के अनुसार, कुछ खास खाद्य पदार्थ मस्तिष्क की नसों को शांत करने और कोर्टिसोल को प्राकृतिक रूप से कम करने की क्षमता रखते हैं। बच्चों की डाइट में सही बदलाव करके हम न केवल उन्हें तनावमुक्त रख सकते हैं, बल्कि उनके बेहतर संज्ञानात्मक विकास को भी सुनिश्चित कर सकते हैं।