Fatty Liver: आजकल गलत खान-पान, मोटापा, शराब का सेवन और शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण फैटी लिवर (Fatty Liver Disease) तेजी से बढ़ रही है। यह समस्या शुरुआत में गंभीर नहीं लगती, लेकिन समय पर ध्यान न दिया जाए तो लिवर डैमेज, सूजन और सिरोसिस तक का खतरा हो सकता है। अच्छी बात यह है कि सही डाइट और लाइफस्टाइल अपनाकर फैटी लिवर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। फैटी लिवर कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। सही खान-पान, शराब से दूरी और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर लिवर को फिर से स्वस्थ बनाया जा सकता है। आज से ही अपने खाने में बदलाव करें, क्योंकि स्वस्थ लिवर ही स्वस्थ शरीर की कुंजी है।
फैटी लिवर क्या है?
जब लिवर में जरूरत से ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है, तो उसे फैटी लिवर कहा जाता है। यह दो प्रकार का होता है,
- अल्कोहलिक फैटी लिवर
- नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर
डाइट के साथ ये आदतें भी अपनाएं
- रोज 30 मिनट वॉक या योग
- वजन धीरे-धीरे कम करें
- रात का खाना हल्का रखें
- 7–8 घंटे की नींद
- नियमित हेल्थ चेकअप
-