कोरोना महामारी ने बढ़ा दी हैं मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं
- फोटो : Pixabay
कोरोना महामारी के साइड-इफेक्ट्स
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ एनवायर्नमेंटल रिसर्च एंड पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित इस
अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि कोरोना महामारी ने कई प्रकार से लोगों की मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया है। इसके लिए जिन कारकों को जिम्मेदार पाया गया उसमें कम आय और बचत की समस्या, अकेलापन, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाई आदि प्रमुख थे।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सभी लोगों को मानसिक स्वास्थ्य विकारों के जोखिम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। अगर आपमें इससे संबंधित लक्षण दिखते हैं तो इस बारे में विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।
---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।