फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेलुजरी पैरासिटोसिस: क्या खुजली दिमागी बीमारी भी हो सकती है? जानिए इसके संकेत और लक्षण

Wed, 07 Apr 2021 12:41 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दुनिया में ऐसी बहुत सी बीमारियां हैं, जिनके बारे में लोगों को पता तक नहीं होता। ऐसी ही एक बीमारी है डेलुजरी पैरासिटोसिस। दरअसल, अक्सर आप लोगों को खुजलाते हुए देखते होंगे और कई बार दिमाग में यह आता भी होगा कि आखिर खुजली होती क्यों है? वैसे तो विशेषज्ञ कहते हैं कि खुजली कई कारणों से हो सकती है, जैसे तेज धूप से त्वचा के जलने से, किसी कीड़े के काटने से, त्वचा के रूखे-सूखे होने से या किसी घाव के भरने से, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खुजली एक दिमागी बीमारी भी हो सकती है? इसी दिमागी बीमारी को डेलुजरी पैरासिटोसिस कहते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
दरअसल, डेलुजरी पैरासिटोसिस जेहन में किसी बीमारी का वहम है। कई बार ये आमतौर पर होने वाली खुजली से हो जाता है, लेकिन कुछ लोगों में यह गंभीर भी हो जाता है। इस बीमारी की वजह से मन में एक गलत धारणा बन जाती है कि शरीर किसी अदृश्य कीड़े या परजीवियों के काटने से संक्रमित हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डेलुजरी पैरासिटोसिस बीमारी को एकबॉम सिंड्रोम भी कहा जाता है। इसका नाम स्वीडिश न्यूरोलॉजिस्ट कार्ल एकबॉम के नाम पर रखा गया है। उन्होंने ही इसकी खोज की थी। लाइव साइंस के मुताबिक, विशेषज्ञ कहते हैं कि एकबॉम सिंड्रोम से पीड़ित लोगों को संक्रमण बहुत ही वास्तविक लगता है और इसमें व्यक्ति अपने शरीर को खुजलाने के लिए नाखूनों से लेकर कैंची, चिमटी या चाकू तक का भी इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि ऐसा गंभीर स्थिति में होता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डेलुजरी पैरासिटोसिस के संकेत 
  • कुछ लोगों में डेलुजरी पैरासिटोसिस का एकमात्र संकेत यह हो सकता है कि लोगों को यह विश्वास हो जाता है कि उनके शरीर के अंदर एक परजीवी है। सिर्फ यही नहीं, वे यह भी मान सकते हैं कि उनके फर्नीचर, घर, या आसपास का वातावरण भी इस परजीवी से संक्रमित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डेलुजरी पैरासिटोसिस के कुछ अन्य सामान्य लक्षण 
  • त्वचा पर खुजली या जलन की भावना 
  • त्वचा सुन्न हो गई है जैसा महसूस होना 
  • त्वचा पर किसी चीज के रेंगने या चुभने जैसा महसूस होना 
  • त्वचा पर खरोंच 
  • खरोंच के कारण त्वचा पर घाव का होना 
नोट: यह लेख आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने हेतु livescience.com और healthline.com पर प्रकाशित हुई जानकारी के आधार पर बनाया गया है। संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें