मुंबई से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां महाराष्ट्र पुलिस ने बड़ी साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने मोहर्रम जुलूस के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे 14,900 से अधिक जहरीले कैप्सूल जब्त किया है। पूछताछ में पता चला कि वह बिना किसी अनुमति के कैप्सूल बांट रहा था।
पहली नजर में यह सामान्य दवा लग रही थी, लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो पूरा मामला चौंका देने वाला निकला। इन कैप्सूलों में कथित तौर पर जिंक फॉस्फाइड जैसा जहरीला पदार्थ भरा हुआ था, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर चूहे मारने की दवा के रूप में किया जाता है। जांच में आरोपी के पास लगभग 50 किलोग्राम जिंक फॉस्फाइड और 30 हजार खाली कैप्सूल होने की बात भी सामने आई है। पुलिस इस पूरे मामले को सिर्फ जहरीले पदार्थ की बरामदगी नहीं मान रही, बल्कि एक संभावित बड़ी साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है।
अब सवाल ये है इसमें खतरनाक क्या है, जिंक फॉस्फाइड क्या होता है और इस कैप्सूल से क्या खतरा हो सकता था?