पौष्टिक चीजों का करिए सेवन
- फोटो : Freepik.com
मेडिटेरेनियन डाइट से गर्भावस्था में लाभ
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी में प्रजनन विशेषज्ञ, प्रोफेसर रोजर हार्ट ने आईवीएफ की सफलता में सुधार लाने के लिए मेडिटेरेनियन डाइट से होने वाले फायदों की समीक्षा की। विशेषज्ञों ने पाया कि इस प्रकार के डाइट में भरपूर मात्रा में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, फलियां, मेवे और ऑलिव ऑयल को शामिल किया जाता है, इससे आईवीएफ से गुजर रही महिलाओं को गर्भधारण में काफी मदद मिल सकती है।
भ्रूण के विकास और गर्भावस्था की संभावना दोनों में इससे लाभ मिल सकते हैं। इन डाइट प्लान में विटामिन बी, एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 पॉली-अनसेचुरेटेड फैटी एसिड और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं जबकि इनमें संतृप्त वसा, शर्करा और सोडियम कम होते हैं जिससे गर्भावस्था की संभावनाओं को बढ़ाने के साथ संपूर्ण स्वास्थ्य संबंधित लाभ भी प्राप्त किए जा सकते हैं।