गर्मियों में बहुत फायदेमंद हैं आम
- फोटो : Freepik
गर्मियों में आम, सेहत के लिए खास
गर्मी आते ही एक और चर्चा हर घर में शुरू हो जाती है- वो है आम। आम, आम चर्चा का विषय होता है। भारत में शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहां गर्मियों में आम की बात न होती हो।
हर इलाके का अपना आम, अपना स्वाद और अपनी खुशबू होती है। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' के माध्यम से मैं आम की पैदावार से जुड़े अपने किसान भाई-बहनों की प्रशंसा करूंगा। आप देश की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए आम किसान नहीं बहुत विशेष हैं, ऐसे ही छाए रहिए।
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान आम और आम के पन्ने का जिक्र किया। गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य विशेषज्ञ आम को सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद बताते हैं। आम स्वाद का ही नहीं अच्छी सेहत का भी खजाना माना जाता है।
- इनमें पानी की मात्रा अधिक होने के कारण शरीर को प्राकृतिक रूप से हाइड्रेशन मिलता है।
- आम में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
- इसके अलावा आम फाइबर का भी अच्छा स्रोत है, ये पाचन में भी मदद करते हैं।
- कच्चे आम के पन्ने का सेवन दशकों से लू से बचने के लिए किया जाता रहा है। गर्मी के दौरान पसीने से से निकल जाने वाले जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई के लिए भी आम का सेवन लाभकारी माना जाता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।