आम का फल अपने मीठे स्वाद कारण सभी का पसंदीदा रहा है। स्वाद के साथ-साथ इसमें कई तरह के पोषक तत्वों की भी विस्तृत श्रृंखला पाई जाती है जो सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी हो सकती है। इम्युनिटी को बूस्ट करने के साथ कैलोरी में कम होने के कारण विशेषज्ञ इसे अति सेहदमंद फलों के रूप में वर्गीकृत करते हैं। आम बच्चों के लिए भी सबसे पसंदीदा फल रहा है, कुछ अध्ययनों में जिक्र मिलता है कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के साथ विकास को बढ़ावा देने में भी आम काफी फायदेमंद हो सकते हैं। आम में मौजूद पोषक तत्व, बच्चों के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
अध्ययनों से पता चलता है कि बढ़ते बच्चों के लिए आहार के माध्यम से एंटीऑक्सिडेंट, खनिज, विटामिन्स और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, ऐसे में आम का सेवन बेहतर विकल्प हो सकता है। इस फल में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ए और सी के साथ पोटैशियम और विटामिन बी-6 की मात्रा पाई जाती है, जो शरीर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। हालांकि ध्यान रहे कि इसका संयमित सेवन ही फायदेमंद है, ज्यादा मात्रा पाचन से संबंधित समस्याओं का कारण बन सकती है।
आइए जानते हैं कि आम का सेवन बच्चों के संपूर्ण स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में किस प्रकार से फायदेमंद हो सकता है?