घर पर तैयार मास्क के साथ भारतीय दिग्गज
- फोटो : BCCI
शोधकर्ताओं के मुताबिक 'सार्स-कोव-2' यानी नया कोरोना वायरस जिसके कारण कोविड-19 होता है, वह मुख्य तौर पर किसी संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने, बात करने या सांस लेने के दौरान उसके मुंह या नाक से निकले ड्रॉपलेट्स से फैलता है। खांसने या छींकने से निकलने वाले तरल कण कई आकार के होते हैं, लेकिन सबसे छोटे कण (एरोसोल) खास तरह के कपड़ों के रेशों में आसानी से घुस सकते हैं।