फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग करते समय न पहनें तंग कपड़ें, मोबाइल से बनाएं दूरी, इन छह बातों का रखें ध्यान

Sun, 26 Apr 2020 09:14 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग एक बहुत ही पारंपरिक माध्यम है। प्राणायाम से लेकर सूर्य नमस्कार और विभिन्न आसनों के जरिए हमारे शरीर के सारे अंगों का व्यायाम हो जाता है। ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखने में कई योगासन मददगार होते हैं। वहीं, सांस संबंधी तकलीफों से लेकर कई जानलेवा बीमारियों से भी योग हमें बचाता है। इस लॉकडाउन पीरियड में बहुत सारे वैसे लोग जो पहले योग नहीं करते थे, उन्होंने अब करना शुरू किया है। ऐसे लोगों को कुछ आधारभूत चीजों की जानकारी जरूर होनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
yoga - फोटो : social media
योग करते समय तंग कपड़े ना पहनें
  • ऐसा करने से शरीर की मांसपेशियों के खिंचाव के दौरान कपड़े फटने का डर रहता है।
  • साथ ही तंग कपड़े आपको बहुत सारे योग मूव्स नहीं करने देते हैं।
  • तंग कपड़े पहन कर आपको आसन करने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
yoga - फोटो : social media
योग करने के लिए उपयुक्त समय का चुनाव
  • योग करने के लिए आप ऐसा समय चुन लें, जब आप बिल्कुल फ्री हों।
  • सुबह योग करना बहुत ही बेहतर है, क्योंकि इस सातों दिन आपके पास यह समय होता है। 
  • हर दिन नियत समय पर योग करें, इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और पूरा लाभ मिलता है।

4 of 7
yoga - फोटो : social media
स्वच्छ और शांत वातावरण
  • योग करने के लिए स्वच्छ वातावरण और शांत माहौल बेहतर होता है।
  • लॉकडाउन के दौरान आप सुबह-सुबह घर की छत पर योग कर सकते हैं।
  • छत पर आपको खुली हवा मिलेगी, जो योगासन का पूरा लाभ पहुंचाएगी
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
योग और भोजन
  • योग सुबह खाली पेट किया जाए तो ज्यादा बेहतर होता है।
  • ऐसा संभव न हो तो योग और भोजन के बीच कम से कम तीन घंटे का अंतर रखें।
  • योग करने के कुछ देर बाद आप खा सकते हैं, लेकिन उससे तीन घंटे पहले ना खाएं।
  • हालांकि भोजन के तुरंत बाद आप वज्रासन कर सकते हैं, जो खाना पचाने में लाभप्रद है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एकाग्रचित होकर योग करें
  • योग करने के दौरान एकाग्रचित रहें। मोबाइल फोन से दूरी बनाकर रखना बेहतर है।
  • योग शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से प्रभाव डालता है, इसलिए ध्यान से करना चाहिए।
  • शुरुआत में योग करने के दौरान थकावट होगी, लेकिन धीरे-धीरे अभ्यास हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कुछ और महत्वपूर्ण बातें
  • योग के साथ-साथ प्राणायाम और मेडिटेशन यानी कि ध्यान जरूर करें। इससे भरपूर लाभ मिलेगा।
  • योग में हमारे श्वास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नियमित अभ्यास से इसे नियंत्रित करना जरूरी है।
  • योगासन करते समय कभी भी मुंह से सांस ना लें। आप किसी योग-प्रशिक्षक से पूरी जानकारी ले सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें