फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: शिवरात्रि का व्रत कर रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना बिगड़ सकती है आपकी सेहत

Tue, 01 Mar 2022 11:33 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
व्रत रखने के फायदे जानिए - फोटो : istock
देशभर में आज महाशिवरात्रि की धूम है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। लोग व्रत, पूजा और आराधना के माध्यम से भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। हिंदू धर्म में व्रत रखने को विशेष लाभदायक बताया गया है, मेडिकल साइंस भी व्रत से शरीर को होने वाले तमाम तरह के फायदों को प्रमाणित करता है। उपवास आपके शरीर को अंदर से साफ करते हुए और शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को आराम देता है। पाचन को ठीक रखने से लेकर अपशिष्टों को बाहर निकालने तक में व्रत का विशेष लाभ बताया गया है। 

अगर आप भी शिवरात्रि का व्रत कर रहे हैं तो इस दौरान सेहत से किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। आइए उन बातों का जानते हैं जिनका पालन करके  आप अपने को स्वस्थ, हाइड्रेटेड रख सकेंगे। शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से शरीर को डिटॉक्सीफाई और कायाकल्प करने में इसे फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
थोड़ी-थोड़ी देर पर पीते रहें पानी - फोटो : istock
उपवास के दौरान हाइड्रेशन का रखें ध्यान
शरीर के स्वस्थ रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। अगर आप उपवास कर रहे हैं तो भी इस बात का विशेष ध्यान रखें। उपवास करते समय शरीर को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी जाती है। दिन भर में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं। शरीर को ऊर्जा रखने में यह मदद करेगी साथ ही डिहाइड्रेशन से भी बचाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
व्रत में क्या खाया जा सकता है? - फोटो : Pixabay
आहार का रखें विशेष ध्यान
अगर आप फलाहार व्रत कर रहे हैं तो ताजे फल और आसानी से पचने वाली चीजों को ही आहार में शामिल करें। कच्चे खाद्य पदार्थ, चबाने वाले खाद्य पदार्थ, पैक्ड जूस से बचें क्योंकि इनसे पेट में परेशानी हो सकती है। व्रत के दौरान ज्यादा फल खाने के भी नुकसान हो सकते हैं, इनसे बचें। ज्यादा तली भुनी चीजों का सेवन न करें, इससे पेट में गैस या दर्द की समस्या हो सकती है। व्रत में संयमित मात्रा में ही फलों आदि का सेवन करना चाहिए।

4 of 5
उपवास में ज्यादा चाय न पिएं - फोटो : Pixabay
ज्यादा चाय भी हो सकता है नुकसानदायक
उपवास के दौरान अगर आप चाय पीना चाहते हैं तो इसकी भी मात्रा का विशेष ध्यान रखें। चूंकि व्रत के दिन पेट में अनाज नहीं होता है, ऐसे में बार-बार चाय पीने के कारण गैस और एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत हो सकती है। व्रत के दिन आप चाहें तो सुबह-शाम चाय पी सकते हैं। चाय को दुष्प्रभावों को कम करने के लिए चाय पीने से पहले एक गिलास पीना पी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उपवास के सेहत को लाभ - फोटो : Pixabay
इन बातों का रखें ध्यान
यदि आपको पहले से किसी भी तरह की बीमारी, जैसे डायबिटीज, हृदय रोग, लिवर-किडनी की समस्या है तो बिना डॉक्टर के सलाह के व्रत न करें। व्रत के समय दवाइयों में होने वाले गैप के कारण बीमारी बढ़ सकती है। इसके अलावा ज्यादा देर तक कुछ  न खाने के कारण ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ सकता है, इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के व्रत रखने से बचें।  व्रत तभी करें जब शरीर इसकी अनुमति देता हो।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें