फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी से भरपूर है गर्मियों का यह 'रसदार फल', पर इसके साइड-इफेक्ट्स भी जान लीजिए

Thu, 16 Jun 2022 11:53 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फलों के फायदे-नुकसान के बारे में जानिए - फोटो : Pixabay
गर्मियों के इस मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद कई तरह के फल बाजार में बहुतायत में उपलब्ध होते हैं। आम जैसे फलों का तो लोगों को पूरे साल इंतजार रहता है। ये फल न सिर्फ आपको बेहतर स्वाद का एहसास दिलाते हैं, साथ ही सेहत के लिहाज से भी इन्हें काफी फायदेमंद माना जाता है। लीची ऐसा ही एक फल है जिसे अध्ययनों में सेहत के लिए काफी लाभकारी बताया गया है। लीची एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी से भरपूर होती है जो शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकती है। इसका नियमित सेवन करना आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम से बचा सकता है।

लीची, मुख्य रूप से पानी और कार्ब्स से भरपूर फल है। इसमें 82 फीसदी पानी और 16.5 प्रतिशत कार्ब्स पाया जाता है, ऐसे में यह फल आपको गर्मियों में डिहाइड्रेशन के जोखिम से बचाने में सहायक हो सकती है। इसके अलावा लीची में फाइबर भी पाया जाता है जो इसे पेट के लिए फायदेमंद फल बनाता है। यह फल आपके दैनिक विटामिन-सी की 9 फीसदी आवश्यकताओं की भी पूर्ति कर सकती है। आइए इससे होने वाले फायदों और दुष्प्रभावों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
लीची के क्या फायदे हैं? - फोटो : Pixabay
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर लीची

गर्मियों के इस रसदार फल में शरीर के लिए अति आवश्यक एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। कई अन्य फलों की तुलना में लीची में उच्च स्तर के पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह फल एपिक्टिन का भी भंडार है जो हृदय स्वास्थ्य में सुधार करके कैंसर के विकास को भी कम कर सकता है।

लीची में रुटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। फूड केमिस्ट्री जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, रुटिन मानव शरीर को कई तरह की क्रोनिक बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 5
लीची में विटामिन्स की मात्रा - फोटो : pixabay
विटामिन-सी का अच्छा स्रोत 

शरीर के लिए नियमित रूप से विटामिन सी की आवश्यकता होती है, लीची का सेवन इसमें आपके लिए सहायक माना जाता है। विटामिन-सी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ कई प्रकार के रोग और संक्रमण के जोखिम को कम करने में सहायक है। 100 ग्राम लीची में 72 मिलीग्राम विटामिन-सी होता है। लीची में विटामिन-बी और मैग्नीशियम-पोटेशियम जैसे खनिज  भी होते हैं।

4 of 5
पाचन को स्वस्थ रखने के तरीके - फोटो : istock
पाचन स्वास्थ्य के लिए बेहतर

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि लीची, फाइबर से भरपूर होती है जो मल त्याग को आसान बनाने के साथ कब्ज और पेट से संबंधित अन्य समस्याओं को ठीक करने में सहायक है। लीची का सेवन करने से पेट भरा हुआ रहता है जिससे अतिरिक्त खाने की इच्छा नहीं होती है, ऐसे में वजन कम करने के लिए भी इसे फायदेमंद फलों में से एक माना जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लीची के क्या नुकसान हैं? - फोटो : Pixabay
लीची के साइड-इफेक्ट्स

वैसे तो अध्ययनों में लीची को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ वाला बताया गया है, हालांकि कुछ लोगों में  यह एलर्जी का कारण बन सकती है। शोध में पाया गया है कि लीची खाने के कारण कुछ लोगों को त्वचा में खुजली-लालिमा और सांस की तकलीफ जैसी एलर्जिक प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं। विशेषज्ञ इसमें कम मात्रा में सेवन की सलाह देते हैं। अधिक मात्रा में लीची खाने से बुखार या कुछ लोगों में दौरे पड़ने जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें