प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
केला
केले के बारे में अधिकतर लोगों को गलतफहमी होती है कि ये फैट बढ़ाता है। लेकिन ऐसा नही है। अगर आप केले का सेवन दूसरे फलों के साथ करेंगे तो ये फल एंटी ऑक्सीडेंट का काम करेगा। जबकि दूध के साथ केले का सेवन मसल्स बनाने का काम करता है। तो अगर आप फैट घटाने के लिए केला खाना चाहते हैं तो इसे दूध के साथ ना खाएं। केले में आयरन, पोटैशियम और विटामिन-बी6 पर्याप्त मात्रा में होता है। जो शरीर को पोषण देने का काम करता है। साथ ही आपकी भूख को भी कम करता है।