नमक का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। ज्यादा नमक के सेवन से न केवल रक्तचाप बढ़ता है बल्कि कई बीमारियों में भी ये खतरनाक हो सकता है। इतना ही नहीं बहुत लोग तो नमक न खाने के न जाने कितने फायदे बता देंगे। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जिस तरह से ज्यादा नमक खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है ठीक उसी तरह कम नमक खाने से भी डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल जैसी कई खतरनाक बीमारियां भी अनियंत्रित हो जाती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कम नमक खाने से होने वाले नुकसान के बारे में....