फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम नमक खाना भी है सेहत के लिए नुकसानदायक, हो सकते हैं डायबिटीज के शिकार

Sun, 22 Dec 2019 09:53 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
नमक का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। ज्यादा नमक के सेवन से न केवल रक्तचाप बढ़ता है बल्कि कई बीमारियों में भी ये खतरनाक हो सकता है। इतना ही नहीं बहुत लोग तो नमक न खाने के न जाने कितने फायदे बता देंगे। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जिस तरह से ज्यादा नमक खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है ठीक उसी तरह कम नमक खाने से भी डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल जैसी कई खतरनाक बीमारियां भी अनियंत्रित हो जाती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कम नमक खाने से होने वाले नुकसान के बारे में....
विज्ञापन

2 of 6
रक्तचाप
एक शोध के मुताबिक कम नमक खाने से हाइपरटेंशन में बहुत फर्क पड़ता है। जिस प्रकार से ज्यादा नमक खाने से रक्तचाप का स्तर बढ़ जाता है ठीक उसी तरह से नमक का कम सेवन करने से भी आप अनियंत्रित रक्तचाप के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
डायबिटीज
नमक में सोडियम की प्रचुरता होती है। कम नमक के सेवम से आप सोडियम की पर्याप्त मात्रा नहीं ले सकेंगे जिस वजह से आप टाइप 2 डायबिटीज के शिकार हो सकते है। हालांकि कई शोधों में भी ये बात सामने आ चुकी है कि नमक की कमी का सीधा संबंध इंसुलिन संवेदनशीलता से होता है। नमक के कम सेवन से इंसुलिन की संवेदनशीलता में कमी आती है जिस वजह डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।

4 of 6
लो ब्लड प्रेशर
अगर आप इस डर से नमक कम खाते हैं कि ज्यादा नमक खाने से आपको हाई ब्लडप्रेशर की समस्या हो सकती है, तो हम आपको बता दें कि बिना कारण नमक कम खाना आपको लो ब्लडप्रशर का मरीज जरूर बना सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
कोलेस्ट्रॉल
अमेरिकन जर्नल ऑफ हाइपरटेंशन में प्रकाशित हुए एक शोध के अनुसार नमक का कम सेवन करने वाले लोगों में रेनिन, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर सामान्य लोगों की तुलना में अधिक होता है। ऐसे में कम नमक खाने से आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आलस आना
आप जितना शारीरिक क्रिया करते हैं उतना ही आपको नमक की मात्रा ज्यादा चाहिए होती है। नमक कम खाने की स्थिति में आपको सुस्ती, उल्टी जैसा मन होना जैसी समस्याएं हो सकती है जो दिमाग और हार्ट की सूजन की ओर इशारा करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें