हड्डियों को कैसे करें मजबूत
- फोटो : Adobe Stock
मखाना सिर्फ हड्डियों के लिए लाभकारी नहीं है। वजन कंट्रोल रखने, दिल की सेहत को ठीक रखने के अलावा, ब्लड शुगर कंट्रोल, मांसपेशियों और शरीर की कोशिकाओं के लिए भी इसे फायदेमंद पाया गया है। इसके अलावा मखाना ग्लूटेन-फ्री होता है और इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यही कारण है कि इसे फिटनेस पसंद करने वाले लोग, डायबिटीज के मरीज भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं।
हड्डियों के लिए मखाना कितना फायदेमंद है?
हड्डियों की मजबूती के लिए केवल कैल्शियम ही नहीं, बल्कि मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे खनिज भी जरूरी होते हैं।
- मखाना इन पोषक तत्वों का भी स्रोत है, इसलिए यह बोन हेल्थ को सपोर्ट करने वाला खाद्य पदार्थ माना जाता है।
- मखाना को दूध, दही या अन्य कैल्शियम युक्त पदार्थों के साथ लेना और भी फायदेमंद हो सकता है।
- हड्डियों को मजबूत रखने के लिए डाइट के साथ विटामिन-डी के लिए धूप में समय बिताना भी जरूरी है।