फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार कंप्यूटर पर काम करने से हो सकती हैं यह बीमारियां, जानें इनसे बचने के उपाय

Sun, 08 Sep 2019 09:41 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : pixa
लगातार कंप्यूटर पर काम करने की वजह से हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कंप्यूटर पर लगातार बैठने से कमर दर्द, गर्दन दर्द , आंखें लाल और पानी आने लगता है। डॉक्टर की मानें तो कंप्यूटर पर ज्यादा देर तक काम करने से शरीर के आकार में भी बदलाव आने लगता हैं। अगर ऐसा आपके साथ भी होता है तो हो जाएं सावधान, क्योंकि ऐसा करने से आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कंप्यूटर से जुड़ी कुछ बिमारियां के बारे में।
 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : pixa
रिपीटिटिव स्ट्रेन इंजरी
रिपीटिटिव स्ट्रेन इंजरी में सबसे ज्यादा असर आंखो पर पड़ता है। कंप्यूटर पर लगातार काम करने से आंखो में दिक्कत आने लगती है। दरअसल, कंप्यूटर पर लगातर नजरें न हटाने की वजह से आपके आंखो पर स्ट्रेन बढ़ जाता है। जिसके कारण आपकी आंखों में जलन, चुभन महसूस होना, आंखें सूखी लगना, खुजली होना और आंखो में  भारीपन, पास की चीजें देखने में समस्या होना, रंगों का साफ दिखाई न देना, एक चीज़ का दो दिखाई देना जैसी समस्याएं हो जाती है।
 
विज्ञापन

3 of 4
ड्राई आई सिड्रोम
कंप्यूटर पर लगातार नजरें न हटाने की वजह से आपके आंखो का मॉइश्चराइजर खत्म होने लगता हैं। ऐसा करने से आपके आंखो की नमी में कमी आ जाती है। इसीलिए डॉक्टर हमेशा कहते हैं कि जितना हो सकें हमें अपनी पलकें झपकानी चाहिए। पलकें झपकाने से हमारी आंखो की नमी बरकरार रहती है। हर घंटे के भीतर हमें कम से कम 5-10 मिनट तक आंख बंद करनी चाहिए। ऐसा करने से हमारे आंसू की परत तैयार होती है।
 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : pixa
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
1.हर एक घंटे के भीतर कम से कम 10 मिनट तक अपनी आंखो को बंद करके रखें।
2.कंप्यूटर की ब्राइटनेस को कम करके रखें जिससे आपकी आंखो को काफी राहत मिलेगी।
3.कंप्यूटर पर काम करते वक्त सीधे होकर बैठें इससे आपकी कमर की हड्डी मजबूत रहेगी।
4.कंप्यूटर पर काम करते वक्त फोन को कंधे और गर्दन के बीच में रखकर न बात करें। ऐसा करने से आपकी गर्दन पर जोड़ पड़ेगा जिससे आपकी गर्दन में दर्द शुरु हो जाएगा।
5.ध्यान रहें कि कंप्यूटर पर काम करते वक्त आपकी बांहों का एंगल 90 डिग्री होना चाहिए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें