फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे नाखून रखने का शौक सेहत पर पड़ सकता हैं भारी, प्रेगनेंसी में बरतनी चाहिए सावधानी

Fri, 11 Oct 2019 09:25 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
लड़कियों को लंबे नाखून रखने का बहुत शौक होता है। यही नहीं अपने नाखून की खूबसूरती के लिए वो बहुत कुछ करती भी हैं। सुंदरता को बरकरार रखने के लिए मेनीक्योर पर खूब पैसे भी खर्च करती हैं। भले ही आप अपने नाखूनो का इतना ख्याल रखती हो लेकिन लंबे नाखून सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। नाखूनों में गंदगी जमा होने के कारण कई घातक बैक्टीरिया जन्म लेते हैं और इंफेक्शन का खतरा बढ़ाते हैं। खासकर प्रेगनेंसी में तो लंबे नाखून भूलकर भी नहीं रखने चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
नाखून कैसे बनते हैं
शरीर में मौजूद कैरटिन नामक तत्व के वजह से नाखून बनते हैं। जब शरीर में कैरटिन की कमी हो जाती है तो नाखूनों की सतह भी प्रभावित होने लगती है। इस तत्व की कमी के कारण नाखूनों का रंग भी बदलने लगता है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उल्टी और दस्त
नाखूनों में गंदगी जमा होने के कारण कई घातक बैक्टीरिया जन्म लेते हैं। यह बैक्टीरिया खाने के जरिए पेट में पहुंच जाते हैं, जो कई बीमारियों का कारण बनते हैं। इन बैक्टीरिया की वजह से उल्टी और दस्त की भी समस्या हो जाती है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेगनेंसी में रखें ज्यादा ध्यान
प्रेगनेंसी के दौरान डॉक्टर अक्सर हॉर्मोन और मल्टीविटामिन दवाई देते हैं। इस वजह से नाखून भी सामान्य से अधिक तेजी से बढ़ने लगते हैं। वहीं इस दौरान नाखून ज्यादा पतले व नाजुक हो जाते हैं। इसके अलावा गंदे नाखून से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, जो भ्रूण और मां दोनो के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बच्चे होते हैं ज्यादा शिकार
बच्चों के नाखून भले ही छोटे होते हैं लेकिन उनके नाखून में गंदगी भरी होती है। इस गंदगी के वजह से कई रोगाणु पनपने लगते हैं। यही रोगाणु शरीर में जाकर इंफेक्शन के खतरा को बढ़ा देते हैं। इसके अलावा बच्चे कई बार शरीर में कहीं खुजली होने पर नाखून से खरोंचकर चोट पहुंचा लेते हैं। इसलिए समय-समय पर बच्चों के नाखूनों को काटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
साबुन से केवल हाथ धोना सही नहीं
अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि उन्होंने साबुन से अच्छी तरह हाथ धो लिया तो बैक्टीरिया निकल जाएंगे जबकि ऐसा नहीं है क्योंकि नाखूनों में जमा बैक्टीरिया आसानी से नहीं निकलते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए नाखून को साफ और ठीक से काटकर रखना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें