Thyroid Management Tips: थायराइड ग्रंथि एक छोटी, तितली के आकार की ग्रंथि है जो शरीर की गर्दन के निचले हिस्से में स्थित होती है। यह ग्रंथि शरीर की कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को नियंत्रित करती है, इसे शरीर की 'मास्टर ग्लैंड' भी कहा जाता है। यह मेटाबॉलिज्म, एनर्जी लेवल, शरीर के तापमान और लगभग हर अंग के कामकाज को नियंत्रित करने वाले हार्मोन का उत्पादन करती है। जब थायराइड ग्रंथि ठीक से काम नहीं करती, तो कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनमें हाइपोथायरायडिज्म (हार्मोन का कम उत्पादन) और हाइपरथायरायडिज्म (हार्मोन का अधिक उत्पादन) प्रमुख हैं।
दुनियाभर में करोड़ों लोग थायराइड संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं, और भारत में इसकी व्यापकता तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, दवाएं अक्सर इस स्थिति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन इसके साथ अगर आप दिनचर्या में कुछ छोटे बदलाव करते हैं तो ये आपको थायराइड की समस्या को दूर करने में काफी मदद कर सकते हैं। आइए आज हम ऐसे ही तीन महत्वपूर्ण जीवनशैली परिवर्तनों के बारे में जानते हैं, जो आपकी थायराइड सेहत को बेहतर बना सकते हैं।