Fatty Liver Causes: आज के समय में हर तीन में से एक व्यक्ति 'फैटी लिवर' की समस्या से जूझ रहा है, और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसकी चपेट में वे लोग भी आ रहे हैं जो शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करते। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह हमारी दिनचर्या में दिखने वाली कुछ साधारण सी गलतियां होती हैं, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए।
अक्सर हम जाने-अनजाने में अपनी थाली में जो 'मिठास' और 'नमक' शामिल करते हैं, वह धीरे-धीरे लिवर की कोशिकाओं को फैट के ढेर में बदल देता है। यह स्थिति न सिर्फ पाचन तंत्र को बिगाड़ती है, बल्कि शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी धीमा कर देती है। इसी विषय पर डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके बताया है कि कौन-सी आदतें लिवर डैमेज को बढ़ावा देती हैं। लिवर को डैमेज होने से बचाने के लिए उन आदतों को तुरंत छोड़ना जरूरी है जिन्हें हम अक्सर 'हेल्दी' या 'सामान्य' समझ लेते हैं।