फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liver Detox Tips: लिवर में जमा गंदगी होगी साफ! बस आपको करना होगा इन चीजों का सेवन

Mon, 16 Mar 2026 12:36 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Liver Detox Tips: अगर आप समय-समय पर लिवर डिटॉक्स नहीं करेंगे, तो आपके शरीर की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ऐसे में यहां इस लेख में हम आपको घर पर ही लिवर डिटॉक्स करने का तरीका बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 8
घर पर लिवर डिटॉक्स कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock
Liver Detox Kaise Kare:  खराब खानपान, तैलीय भोजन, ज्यादा चीनी, शराब और अनियमित जीवनशैली की वजह से लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। ऐसे में समय-समय पर लिवर को साफ करना या उसे डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है। 

हम ऐसी सलाह इसलिए दे रहे हैं क्योंकि लिवर हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने, पाचन में मदद करने और पोषक तत्वों को संतुलित रखने का काम करता है। अगर आप बीच-बीच में लिवर डिटॉक्स नहीं करेंगे तो इसका असर आपके पूरे शरीर पर पड़ सकता है। 

विशेषज्ञों की मानें तो कुछ प्राकृतिक खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं, जो लिवर को साफ रखने और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। यहां इस लेख में हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे, ताकि आप अपने लिवर को घर पर ही डिटॉक्स कर सकें। 
 
विज्ञापन

2 of 8
घर पर लिवर डिटॉक्स कैसे करें? - फोटो : freepik.com
 1. लहसुन
 
  • लहसुन में पाए जाने वाले सल्फर यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट लिवर को सक्रिय करने में मदद करते हैं।
  • इसके सेवन से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं।
  •  ये लिवर एंजाइम को सक्रिय कर डिटॉक्स प्रक्रिया को बेहतर बनाता है।

 
विज्ञापन

3 of 8
घर पर लिवर डिटॉक्स कैसे करें? - फोटो : इंस्टाग्राम
 2. हल्दी
 
  • हर भारतीय रसोई में हल्दी काफी आसानी से मिल जाएगी।
  • हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो लिवर को सूजन से बचाता है।
  • हल्दी के सेवन से लिवर की कार्यक्षमता भी बेहतर होती है। 
  • ये लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से भी बचाने में मदद करती है।

 

4 of 8
घर पर लिवर डिटॉक्स कैसे करें? - फोटो : Freeepik.com
3. नींबू
 
  • नींबू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।
  • ये तत्व शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होते हैं। 
  • आप इसका सेवन सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 8
घर पर लिवर डिटॉक्स कैसे करें? - फोटो : Freepik.com
 4. हरी पत्तेदार सब्जियां
 
  • पालक, मेथी और सरसों जैसी हरी सब्जियां क्लोरोफिल से भरपूर होती हैं।
  • ये शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करती हैं।
  • ये सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखती हैं, इसलिए इनका सेवन अवश्य करें।
विज्ञापन

6 of 8
घर पर लिवर डिटॉक्स कैसे करें? - फोटो : Freepik.com
5. चुकंदर
 
  • चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। 
  • ये लिवर की सफाई करने और खून को शुद्ध करने में मदद करता है।
  • इसका सेवन सलाद के रूप में किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

7 of 8
घर पर लिवर डिटॉक्स कैसे करें? - फोटो : Freepik
6. ग्रीन टी
 
  • ग्रीन टी में कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है।
  • ये तत्व लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने करता है।
  • इसके सेवन से शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

8 of 8
घर पर लिवर डिटॉक्स कैसे करें? - फोटो : Freepik
7. अखरोट
 
  • अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और ग्लूटाथियोन पाया जाता है।
  • ये लिवर को साफ रखने और उसके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें