फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: त्वचा में खुजली और पेट में सूजन किस बीमारी का संकेत? कब हो जाएं अलर्ट

Wed, 23 Sep 2026 09:46 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लिवर की बीमारी शुरुआत में अक्सर बिना साफ लक्षणों के बढ़ सकती है। बाद में थकान, भूख कम होना, वजन घटना, खुजली, पीलिया, गहरा पेशाब, पेट और पैरों में सूजन जैसे संकेत दिख सकते हैं। आंखें पीली होना, खून की उल्टी या काला मल दिखे तो तुरंत चिकित्सकीय मदद लेना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 4
त्वचा में खुजली - फोटो : Amarujala.com/AI
लाइफस्टाइल और खानपान की गड़बड़ी ने कई तरह की बीमारियों के खतरे को काफी बढ़ा दिया है। लिवर की सेहत पर भी इसका नकारात्मक असर देखा जा रहा है। कम उम्र में ही लिवर की गंभीर बीमारियों के मामले बढ़ते जा रहा हैं।

लिवर शरीर का ऐसा अंग है जो लगातार बिना रुके कई जरूरी काम करता रहता है, लेकिन इसमें गड़बड़ी की शुरुआतआसानी से पकड़ में नहीं आती। कई तरह की लिवर बीमारियों में शुरुआती दौर में कोई साफ लक्षण नहीं दिखते। यही वजह है कि ज्यादातर मामलों में समस्या बढ़ने के बाद ही इसका पता चल पाता था। लिवर की समस्याओं में थकान, भूख कम लगने, वजन कम होने या पेट के ऊपरी हिस्से में दिक्कत जैसे लक्षण दिखाई देते हैं जो कई दूसरी सामान्य समस्याओं में भी दिखाई दे सकते हैं। यही वजह है कि इसकी शुरुआत में पहचान नहीं हो पाती। 

आइए जानते हैं कि लिवर की सेहत को ठीक रखने के लिए आपको कौन से लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 4
लिवर की बीमारी - फोटो : Freepik.com
लिवर की समस्याएं

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि लिवर की दिक्कतें बढ़ने पर शरीर में ज्यादा स्पष्ट संकेत दिखने लगते हैं। आंखों और त्वचा का पीला पड़ना, त्वचा में तेज खुजली, पेशाब का रंग गहरा होना, पेट या पैरों में सूजन जैसे बदलाव लिवर की गंभीर समस्या से जुड़े हो सकते हैं। कुछ लोगों में आसानी से भ्रम और ध्यान लगाने में परेशानी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। 

सबसे जरूरी बात लिवर की बीमारी को केवल शराब पीने वालों की समस्या मानना सही नहीं है। आपका लाइफस्टाइल ठीक नहीं है तो भी लिवर को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
पीलिया की समस्या - फोटो : Adobe Stock
पीलिया की समस्या

लिवर की बीमारी के शुरुआती चरण में लगातार थकान, कमजोरी, भूख कम लगने, बिना कोशिश के वजन कम होने, जी मिचलाने और पेट में असहजता जैसे लक्षण हो सकते हैं। लेकिन ये लक्षण केवल लिवर की बीमारी में ही नहीं होते। अगर दिक्कत ज्यादा समय से बनी हुई है तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

लिवर की बीमारियों में पीलिया होना आम है। इसमें त्वचा और आंखों का सफेद हिस्सा पीला पड़ सकता है। त्वचा में खुजली, पेशाब का रंग गहरा होना और मल का रंग सामान्य से हल्का होना भी समस्याों का संकेत हो सकता है। अगर आंखों या त्वचा में पीलापन बढ़ रहा है तो इसे अनदेखा न करें।
विज्ञापन

4 of 4
पैरों में सूजन - फोटो : Freepik.com
पेट और पैरों में सूजन

लिवर की बीमारी बढ़ने पर पेट में तरल जमा होने लगता है, इससे पेट फूल सकता है। पैरों, टखनों और पंजों में भी सूजन हो सकती है। गंभीर स्थिति में आसानी से ब्लीडिंग, भ्रम या ध्यान लगाने में परेशानी जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। अगर उल्टी में खून आता है या मल का रंग काला हो गया है तो ये गंभीर चेतावनी संकेत हैं जिसमें तुरंत डॉक्टरी सलाह की जरूरत होती है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें